Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2024: वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स की करेंगे कप्तानी

IPL 2024: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसी खबर है कि पंत आगामी सीजन में बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे।

IPL 2024: वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स की करेंगे कप्तानी
X
By Ragib Asim

IPL 2024: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसी खबर है कि पंत आगामी सीजन में बतौर विशेषज्ञ बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे। वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी भी करेंगे। 30 दिसंबर, 2022 को हुए सड़क हादसे के बाद वह फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करते हुए दिखेंगे। यह उनकी टीम DC और उनके चाहने वालों के लिए सुखद खबर है।

क्रिकबज के अनुसार, पंत बेंगलुरु के पास अलूर में एक वार्म-अप गेम में शामिल हुए हैं, जिसमें रिकवरी के सकारात्मक संकेत दिख रहे हैं। लंबे समय बाद उन्होंने कोई मैच खेला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और उनकी IPL फ्रेंचाइजी के सूत्रों ने संकेत दिया है कि 26 वर्षीय पंत IPL 2024 में DC का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि वह फिलहाल NCA में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि पंत आगामी सीजन में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे और विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी खासी फिटनेस हासिल कर चुके हैं। बता दें कि DC के दल में रिकी भुई, कुमार कुशाग्र और अभिषेक पोरेल के रूप में 3 भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद हैं। विदेशी विकल्पों में दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स और वेस्टइंडीज के शाई होप शामिल हैं।

पंत ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2016 के सीजन से की थी। उसके बाद से लेकर अब तक वह 98 मैचों में 34.61 की औसत और 147.97 की दमदार स्ट्राइक रेट से 2,838 रन बना चुके हैं। इस बीच उन्होंने 15 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। पंत ने क्रमशः 2021 और 2022 में DC का नेतृत्व किया था। उनकी कप्तानी में DC को 30 में से 16 में जीत और 13 में हार का सामना करना पड़ा है। पंत की गैरमौजूदगी में IPL 2023 में DC का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। डेविड वार्नर की कप्तानी में टीम ने अपने 14 में से सिर्फ 5 मैच जीते थे और अंक तालिका में टीम 9वें स्थान पर रही थी।

30 दिसंबर, 2022 को पंत सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद से ही वह क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 के फाइनल, IPL 2023 और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अलावा कई सीरीज से बाहर हो गए थे। बीते साल एशिया कप और भारत की मेजबानी में वनडे विश्व कप जैसे दो बड़े ICC टूर्नामेंट भी खेले गए थे, जिसमें पंत हिस्सा नहीं ले सके थे।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story