Begin typing your search above and press return to search.

Glenn Maxwell News Hindi: RCB को झटका! स्टार बल्लेबाज ने IPL से अचानक लिया ब्रेक, जानिए क्या है वजह?

Glenn Maxwell News Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का अब तक का सफर काफी निराशाजनक रहा है। टीम 7 मैचों में से केवल 1 जीत पाई है और अंक तालिका में सबसे आखिरी यानी 10वें पायदान पर है।

Glenn Maxwell News Hindi: RCB को झटका! स्टार बल्लेबाज ने IPL से अचानक लिया ब्रेक, जानिए क्या है वजह?
X
By Ragib Asim

Glenn Maxwell News Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का अब तक का सफर काफी निराशाजनक रहा है। टीम 7 मैचों में से केवल 1 जीत पाई है और अंक तालिका में सबसे आखिरी यानी 10वें पायदान पर है। इस बीच टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम के प्रमुख ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अनिश्चितकाल के लिए IPL से दूर हो गए हैं। खुद मैक्सवेल ने टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दी है।

मीडिया स्पोर्ट्स के अनुसार, मैक्सवेल ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह इस समय अच्छी मानसिक और शारीरिक स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने आराम लेने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने इसकी अवधि की कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, "मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से यह बहुत आसान निर्णय था। मैने खुद फाफ डु प्लेसिस और कोचों से मेरी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को आजमाने के लिए कहा था।"

मैक्सवेल ने कहा, "मैं अतीत में इस स्थिति में रहा हूं। ऐसे में मुझे लगता है कि अब वास्तव में मेरे लिए खुद को थोड़ा मानसिक और शारीरिक आराम देने का अच्छा समय है।" उन्होंने कहा, "पावरप्ले के बाद हम कमजोर हो रहे हैं, जो पिछले कुछ सीजन मेरी ताकत का क्षेत्र रहा है। मैं बल्ले से सकारात्मक योगदान नहीं दे रहा था। मुझे लगता है कि यह किसी और को अपनी प्रतिभा दिखाने देने का अच्छा समय है।"

यह पहली बार नहीं है जब मैक्सवेल ने मानसिक थकान के कारण खेल से ब्रेक लिया है। वह पहले भी इस परेशानी के चलते खेल से दूर हो चुके हैं। IPL में उनके खराब प्रदर्शन के कारण वह आलोचनाओं का शिकार हो रहे थे। वह तेज गेंदबाजों के सामने असहज नजर आ रहे थे। इसको लेकर सुनील गावस्कर ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तेज गेंदबाजों को खेलने में असमर्थ लग रहे हैं। उन्हें बाउंसर्स काफी परेशान कर रही है। मैक्सवेल का IPL के इस सीजन में अब तक का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। वह पहले 6 मैचों में कोई अर्धशतक तक नहीं लगा पाए और उनके स्कोर क्रमश: 0, 3, 28, 0, 1, 0 के रहे हैं।

कैसा रहा है मैक्सवेल का IPL करियर?

मैक्सवेल ने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक लीग में खेले 130 मैचों की 126 पारियों में 25.24 की औसत और 156.40 की स्ट्राइक रेट से 2,751 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95 रन का रहा है। इसी तरह वह 77 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 8.31 की इकॉनमी से 35 विकेट भी चटका चुके हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story