Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2024 Hardik Pandya: मुंबई इंडियन्स की नैया पार करायेंगे महादेव? दूध-दही से हार्दिक ने भोलेनाथ का किया अभिषेक, सामने आया वीडियो...

IPL 2024 Hardik Pandya: मुंबई इंडियन्स की नैया पार करायेंगे महादेव? दूध-दही से हार्दिक ने भोलेनाथ का किया अभिषेक, सामने आया वीडियो...

IPL 2024 Hardik Pandya: मुंबई इंडियन्स की नैया पार करायेंगे महादेव? दूध-दही से हार्दिक ने भोलेनाथ का किया अभिषेक, सामने आया वीडियो...
X
By Gopal Rao

IPL 2024 Hardik Pandya: मुंबई। देश में इस वक्त आईपीएल 2024 का बोलबाला है। इस क्रिकेट फॉर्म के जश्न के बीच क्रिकेटर हार्दिक पांड्या हाल ही में सोमनाथ मंदिर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए। मुंबई इंडियन्स की कप्तानी संभालने के बाद क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को आईपीएल के पिछले मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस बीच सोशल मीडिया पर भी उनकी कप्तानी को लेकर खूब हल्ला मचा। वहीं, क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ हुई हार्दिक पांड्या की अनबन को लेकर भी खूब बातें हो रही है। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने वक्त निकालकर महादेव के दर्शन किए हैं।

सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पांड्या दर्शन करते नजर आ रहे हैं। एक अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से अपनी हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम एक लंबे ब्रेक पर है। मुंबई को 7 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलना है। इस मैच में हार्दिक पांड्या दमदार वापसी की तलाश में होंगे। आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम का कप्तान बनाया गया। पांड्या के सामने अब काफी बड़ी चुनौती है, उनके उपर न केवल कप्तानी का बोझ है, बल्कि उन्हें मुंबई इंडियंस के फैंस के निराशा का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी रेस्ट पर हैं और एक अच्छा समय बिता रहे हैं। दरअसल टीम अब तक खेले गए अपने सभी मैच हार चुकी है और इस सीजन अंक तालिका में आखिरी स्थान पर मौजूद है। ऐसे में खिलाड़ियों को एकजुट करने और उन्हें रिफ्रेश करने के लिए मैनेजमेंट ने ये फैसला लिया है। देखिए वीडियो...

हार्दिक पांड्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि जीवन में जब कुछ भी आपके हक में नहीं चल रहा होता है तब भगवान आपका साथ देते हैं। हार्दिक पांड्या इस सीजन खुद को काफी शांत रखने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जब अपने ही देश के फैंस किसी खिलाड़ी को ट्रोल करते हैं तो उस खिलाड़ी पर क्या बीत रही होती है इसे शब्दों में लिख पाना काफी मुश्किल है। बस उम्मीद यही की जा सकती है कि पांड्या जल्द से जल्द वापसी करे और एमआई की टीम एक बार फिर से जीत के ट्रेक पर उतर सके।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story