Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2023 Corona: IPL 2023 में फिर मंडराया कोरोना का साया, ये दिग्गज निकला पॉजिटिव, अब मैचों में...

IPL 2023 Corona: IPL 2023 में फिर मंडराया कोरोना का साया, ये दिग्गज निकला पॉजिटिव, अब मैचों में...
X
By NPG News

IPL 2023 Corona : मुंबई I कोरोना ने एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग में सेंध लगाई है। आईपीएल 2023 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच खेला जबरदस्त मुकाबल हुआ है, मगर इसी दौरान कोरोना को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर हिंदी क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कम्यूनिटी पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है कि वे कोरोना के चलते IPL 2023 में कुछ दिन कमेंट्री नहीं कर पाएंगे।

आकाश ने आगे कहा कि कुछ दिन कमेंट्री नहीं कर पाउंगा। यहां यूट्यूब पर भी कम नजर आ सकता हूं। गला खराब है, इसलिए आवाज की दिक्कत है। थोड़ा आप लोग देख लीजिएगा। बुरा मत मानिएगा। भगवान का शुक्र है कि लक्षण थोड़े कम हैं। आकाश चोपड़ा ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'कॉट एंड बोल्ड कोविड. सी वायरस फिर से हो गया है। अभी हल्के लक्षण हैं. सब कुछ कंट्रोल में है। कुछ दिन कमेंट्री से दूर रहूंगा। उम्मीद है मजबूती से वापसी करूंगा।'

Next Story