Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2023: आखिर सिंगर अरिजीत सिंह ने क्यों छूए MS धोनी के पैर, इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही तस्वीर-वीडियो...

IPL 2023: आखिर सिंगर अरिजीत सिंह ने क्यों छूए MS धोनी के पैर, इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही तस्वीर-वीडियो...
X
By NPG News

IPL 2023 : नईदिल्ली I आईपीएल 2023 का आगाज शुक्रवार 31 मार्च से शुरू हो चुका है। इसी दौरान IPL ओपनिंग सेरेमनी में हिंदी फिल्म गाने के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने गानों से फैन्स का दिल जीता ही बल्कि कुछ ऐसा भी किया जिसकी तस्वीर-वीडियो देखकर फैन्स गदगद हो गए हैं। इस पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने इस पर दिल और आग की इमोजी भी कमेंट की है।

बता दें कि, आईपीएल 2023 के ओपनिंग सेरेमनी में पहली परफॉर्मेंस अरिजीत सिंह ने ही दी, उनके आवाज पर पूरा स्टेडियम झूम उठा अरिजीत के गानों पर ना सिर्फ दर्शक बल्कि ड्रेसिंग रूप में बैठे खिलाड़ी भी झूम उठे। एमएस धोनी भी खुद को रोक नहीं पाए। धोनी डग आउट में बैठकर उनके गानों का लुफ्त उठा दिखे। वहीं, ओपनिंग सेरेमनी खत्म होने के बाद धोनी स्टेज पर गए। इसके बाद जो हुआ, उसने सबका दिल जीत लिया। धोनी के स्टेज पर पहुंचते ही अरिजीत ने उनके पैर छू लिए, फिर धोनी ने उन्हें उठाया और गले से लगा लिया। वहीं, अब इसकी तस्वीर-वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। नीचे देखिए वीडियो...

Next Story