Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2022: हार्दिक पांड्या को अहमदाबाद फ्रेंचाइजी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बन सकते हैं टीम के कप्तान?

IPL 2022: हार्दिक पांड्या को अहमदाबाद फ्रेंचाइजी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बन सकते हैं टीम के कप्तान?
X
By NPG News

नईदिल्ली 10 जनवरी 2022 I आईपीएल के आगामी सीजन से दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ मैदान पर उतरने वाली है। इसके साथ ही 2022 से आईपीएल में 8 के बजाए 10 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएंगी। वहीं अहमदाबाद फ्रेंचाइजी से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अहमदाबाद टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। 2015 में अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर को आगामी मेगा नीलामी से पहले रिलीज किया गया था। इसलिए, वह या तो दो नई फ्रेंचाइजी में से एक द्वारा चुने जाएंगे या नीलामी पूल में हिस्सा लेंगे।

आईपीएल 2022 के लिए होने वाली मेगा नीलामी से पहले लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी गैर-रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची से अधिकतम तीन खिलाड़ियों को चुन सकते हैं। आईपीएल में 92 मैच खेल चुके हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। ऐसे में मुंबई द्वारा रिलीज किए जाने के बाद पांड्या के दो नई टीमों में से एक से अनुबंध हासिल करने की सबसे अधिक संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या को अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है और वह टीम का नेतृत्व करने के लिए भी तैयार है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Next Story