Begin typing your search above and press return to search.

IPL 2022: अंबाती रायुडू ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की ! फिर ऐसा कर फैन्स को किया कंफ्यूज

IPL 2022: अंबाती रायुडू ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की ! फिर ऐसा कर फैन्स को किया कंफ्यूज
X
By NPG News

नईदिल्ली 14 मई 2022 I चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 अच्छा नहीं रहा है. लीग शुरू होने से पहले कप्तानी बदल गयी, फिर लगातार चार मैच हारने के बाद फिर से धोनी कप्तान बन गये, फिर टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी. रविंद्र जडेजा टूर्नामेंट से बाहर हो गयी और फ्रेंचाइजी के साथ विवाद की खबरें भी आयी. अब खबर है कि अंबाती रायुडू ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी. रायुडू ने संन्यास की घोषणा ट्वीट कर दी, जिससे कुछ ही देर बाद क्रिकेट जगत में भूचाल आ गयी.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके अंबाती रायुडू ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा ट्वीट कर दी. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है. उन्होंने आगे लिखा, 13 साल खेलते हुए मैं तो महान टीमों के साथ बेहतरीन समय गुजारा. रायुडू ने आगे लिखा, इस यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को धन्यवाद देना चाहुंगा. रायुडू के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर मानो आग लग गयी. फैन्स उन्हें धन्यवाद देने लगे और उनकी उपलब्धियों को याद करने लगे. लेकिन कुछ समय बाद रायुडू ने अपने रिटायरमेंट वाले ट्वीट को हटा लिया. अब फैन्स काफी कंफ्यूज हो गये. लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा कि सही में रायुडू ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है या फिर नहीं

अंबाती रायुडू पहली बार फैन्स को नहीं चौकाया. बल्कि इससे पहले भी उन्होंने अपने फैसले से फैन्स को चौंकाया है. 2019 वर्ल्ड कप के समय उन्होंने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. उस समय उनका फॉर्म ठीक चल रहा था, लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिली तो रिटायरमेंट की घोषणा कर दी. अंबाती रायुडू ने अबतक कुल 187 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.28 के औसत से कुल 4187 रन बनाये हैं. जिसमें एक शतक और 22 अर्धशतक जमाया है. रायुडू का उच्चतम स्कोर नाबाद 100 रन रहा है. रायुडू 31 बार नाबाद भी रहे. मौजूदा आईपीएल में रायुडू ने 12 मैच खेलकर केवल एक अर्धशतक की मदद से 271 रन बनाये हैं.

Next Story