Begin typing your search above and press return to search.

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पहली बार जूनियर महिला एशिया कप जीत कर इतिहास रचा

जापान के काकामीगहारा में आयोजित महिला जूनियर एशिया कप 2023 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया पर एक के मुकाबले दो गोल से जीत दर्ज की।

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पहली बार जूनियर महिला एशिया कप जीत कर इतिहास रचा
X
By Anil

इस कड़े मुकाबले में भारत के लिए अनु ने 21 मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से गोल और जब मैच बुरी तरह से 1-1 की बराबरी पर फंसा हुआ था तो नीलम ने 41वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलवाई । साउथ कोरिया के लिए पार्क सोयोन ने मैदानी गोल किया। भारत की अनु जूनियर महिला एशिया कप हॉकी 2023 में 9 गोल के साथ सर्वोच्च स्कोरर रहीं।

इससे पहले फाइनल मैं पहुंच कर भारत ने दूसरी बार जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था । इस जूनियर एशिया कप 2023 से शीर्ष तीन टीमों को स्वतः जूनियर वर्ल्ड कप में एंट्री मिल गई है। इसमे भारत के साथ साउथ कोरिया और जापान शामिल हैं . जूनियर महिला विश्व कप 29 नवंबर से 10 दिसंबर, 2023 तक सैंटियागो, चिली में होने वाला है।

भारतीय जूनियर महिला टीम के सदस्य

1. माधुरी किंडो

2. महिमा टेटे

3. नीलम

4. अंजलि बरवा

5. रुतजा दादासो पिसाल

6. प्रीति कप्तान

7. वैष्णवी विठ्ठल फाल्के

8. ज्योति छेत्री

9. दीपिका

10. मुमताज खान

11. सुनीलिता टोप्पो

12. सुजाता कुजूर

13. अनुपालन

14. अदिति माहेश्वरी

15. मानश्री नरेंद्र शेडगे

16. दीपिका सोरेंग

17. मंजू चौरसिया

18. कुमारी रुपाणी

कोच : स्कोपमान जाननेके

मैनेजर : हरेन्दर सिंह

फ़िज़ियोथेरेपिस्ट: पूजा चंद्रकांत

कोरिया ने पहले क्वार्टर में अपनी रफ्तार से भारत पर दबाव बनाए रखा। लेकिन पिछले सेमीफाइनल की हीरो गोलकीपर माधुरी ने भारतीय डिफेंस के साथ कोरियाई फॉरवर्ड के हर हमले को रोक दिया। भारतीय टीम ज्यादातर डिफेंस में लगी रही। और कभी-कभार काउंटर पर अटैक भी किया। मैच के पहले मिनट में भारत के पेनल्टी कार्नर को कोरियाई रक्षकों ने अपनी गति से ही ख़राब कर दिया। साउथ कोरिया ने भारत से बेहतर शुरुआत की । 17वें और 18वें मिनट में कोरिया के पेनल्टी कार्नर को गोलकीपर माधुरी ने शानदार तरीके से रोकते हुए भारतीय गोल को बचा लिया. पहला क्वार्टर 1-1 से बराबरी पर रहा।

दूसरे क्वार्टर में भी कोरिया ने अपनी तेजी और फुर्ती से मैच पर अपना दबदबा कायम रखा। नतीजतन कोरिया को खेल के 16वें, 17वें और 18वें मिनट में 3 पेनल्टी कार्नर मिले। लेकिन पहला और दूसरा कोरियाई खिलाडियों की खराब ट्रैपिंग की वजह से, और तीसरे को गोलकीपर माधुरी ने बचाया। इसी बीच खराब टैकल के लिए अनु को ग्रीन कार्ड भी मिला। भारतीय खिलाडी मुमताज खान के शॉट को पेनल्टी कार्नर पर कोरियाई रक्षक द्वारा गलत तरीके से ब्लॉक करने पर रेफरी ने पेनल्टी स्ट्रोक दिया। और अनु ने पेनल्टी स्ट्रोक पर कोरियाई नेट में स्ट्रोक से बॉल पहुंचा कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। अनु ने सेमीफाइनल में पेनल्टी स्ट्रोक चूकने की गलती नहीं दोहराई। इस भारतीय गोल के बाद कोरियाई जवाबी हमले पर उतरे और पार्क सोयोन ने 24वें मिनट में तेज हिट कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक पहले, भारतीय गोलकीपर माधुरी ने कोरियाई खिलाड़ी द्वारा लिए क्लोज रेंज शॉट पर गोल बचाया।

तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपनी रणनीति बदली और दोनों टीमें इस क्वार्टर में दबदबा बनाने की कोशिश करती रहीं। कोरियाई टीम को दो पेनल्टी कार्नर मिले जिसका वह फायदा नहीं उठा सकी। जबकि भारत ने 40वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर नीलम के गोल से 2-1 की बढ़त बना ली। इस क्वार्टर में काफी संघर्षपूर्ण हॉकी देखने को मिली। कोरियाई खिलाड़ियों ली यूजीन और चोई नूरिम को ग्रीन कार्ड मिला और भारतीय खिलाड़ी फाल्के वैष्णवी विट्टल को पीला कार्ड मिला।

चौथे क्वार्टर में कोरियाई खिलाड़ियों ने फिर से हावी होने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने कड़ा रुख अख्तियार किया। भारतीय खिलाड़ी ज्यादातर समय गेंद को अपने कब्जे में रखते थे। और मैच खत्म होते ही भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। और हो भी क्यों न भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने पहली बार महिला जूनियर एशिया कप जीतकर इतिहास रच दिया है ।

हॉकी इंडिया ने जीती हुई टीम के हर एक खिलाडी को 2 लाख और हर एक सपोर्ट स्टाफ को 1 लाख रुपए देने की घोषणा की ।.

2023 महिला हॉकी जूनियर एशिया कप 3 से 11 जून 2023 तक जापान के काकामीगहारा में आयोजित किया गया। यह एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा आयोजित एशिया कप का आठवां संस्करण था। भारतीय टीम इस संस्करण से पहले अब तक जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सात संस्करणों में एक रजत पदक और चार कांस्य पदक जीत पाई थी ।

एशिया कप 2023 मैं भारतीय महिला टीम को जूनियर एशिया कप 2023 के पूल ए में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया था।

भारत ने 3 जून से शुरू होने वाले अपने पूल मैचों में उज्बेकिस्तान को 22-0, मलेशिया को 2-1, चीनी ताइपे को 11-0 और दक्षिण कोरिया को 2-2 से ड्रॉ खेला। दक्षिण कोरिया और भारत के पूल में समान 10 अंक थे, लेकिन भारत बेहतर गोल औसत की वजह से पूल में शीर्ष पर रहा। जापान और चीन ने दूसरे पूल से सेमीफाइनल में जगह बनाई। फिर कड़े मुकाबले वाले सेमीफाइनल में भारत ने जापान को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और फिर आज कोरिया को २-१ से हराकर इतिहास रच दिया है।.




भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का फाइनल में पहुंचना एक प्रेरक उपलब्धि है। यह भारत में महिला हॉकी की प्रगति और क्षमता पर प्रकाश डालता है, युवा महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों को खेल के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है। महिला जूनियर एशिया कप 2023 में टीम की उल्लेखनीय जीत देश के खेल परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ेगी, और उनकी सफलता निस्संदेह भविष्य की पीढ़ियों को हॉकी की दुनिया में महानता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगी।


Next Story