Begin typing your search above and press return to search.

Ind vs Aus WC Highlights: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप फाइनल में बनाई जगह, जेमिमा ने जड़ा शतक

India Women World Cup 2025: नवी मुंबई में भारत महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में प्रवेश किया।

Ind vs Aus WC Highlights: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप फाइनल में बनाई जगह, जेमिमा ने जड़ा शतक
X
By Ragib Asim

India Women World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वो कर दिखाया जो अब तक पुरुष विश्व कप में भी नहीं हुआ था। डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को 5 विकेट से हराकर विश्व कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। यह महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी है। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 338 रन बनाए जवाब में भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स की शतकीय पारी के दम पर इस पहाड़ जैसे स्कोर को 49वें ओवर में हासिल कर लिया।

जेमिमा ने जड़ा शतक
जेमिमा 127 रन बनाकर नाबाद रहीं और उन्होंने हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की। हरमनप्रीत ने भी कप्तानी अंदाज़ में 88 गेंदों पर 89 रन बनाए। यही वो साझेदारी थी जिसने मैच को भारत की ओर मोड़ दिया था ।
मैच के आखिरी हिस्से में दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष और अमनजोत कौर ने आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को जीत तक पहुंचाया। दीप्ति ने 17 गेंद पर 24 रन बनाए जबकि ऋचा ने सिर्फ 16 गेंद पर 26 रन जड़े। अमनजोत ने 8 गेंदों में नाबाद 15 रन ठोक दिए आखिरी शॉट के साथ स्टेडियम जयकारों से गूंज उठा।
भारतीय गेंदबाजों की वापसी
ऑस्ट्रेलिया के लिए फोबे लिचफील्ड ने 119 रन की शानदार पारी खेली। उनके साथ एलिस पेरी ने 77 और एश्ले गार्डनर ने 63 रन जोड़े। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बीच ओवरों में वापसी की।
बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने दो अहम विकेट लिए और लिचफील्ड की गिल्लियां उखाड़कर खेल का रुख मोड़ दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर का शुरुआती कैच मिस होना भारत के लिए चिंता का पल था, लेकिन बाद में वही कप्तान मैदान पर खड़ी रहीं और टीम को संभाला। रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने आखिर में अनुशासित गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को एक गेंद रहते 338 पर समेटा।
अब साउथ अफ्रीका से भिड़ंत
अब 2 नवंबर को भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा दोनों ही टीमें अब तक विश्व कप नहीं जीत सकी हैं। यह फाइनल सिर्फ ट्रॉफी का नहीं, बल्कि उस नए आत्मविश्वास का प्रतीक होगा जिसे जेमिमा और उनकी साथी खिलाड़ियों ने मैदान पर गढ़ा है।
नई पीढ़ी की जीत, नया विश्वास
जेमिमा रोड्रिग्स की शतकीय झंकार ने भारतीय क्रिकेट की नई आवाज़ गढ़ दी है। यह जीत सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एक पीढ़ी की मेहनत, उम्मीद और इरादे का बयान है। नवी मुंबई की यह रात अब इतिहास की किताबों में सुनहरी स्याही से लिखी जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story