Begin typing your search above and press return to search.

India vs Pakistan Asia Cup 2023 : टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा के बाद अब ये खिलाड़ी हुआ आउट...

India vs Pakistan Asia Cup 2023 : टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा के बाद अब ये खिलाड़ी हुआ आउट...
X
By Gopal Rao

India vs Pakistan Asia Cup 2023 : नईदिल्ली। एशिया कप 2023 भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर-फोर का मैच खेला जा रहा है। इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। हालांकि, इसके लिए कल एक रिजर्व-डे भी रखा गया है। दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का मैच बेनतीजा रहा था। अगर बारिश नहीं होती है तो दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल भी आउट हो चुके हैं। शाहीन अफरीदी ने उन्हें आगा सलमान के हाथों कैच कराया। गिल ने 52 गेंद में 10 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। अब विराट कोहली के साथ लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 124/2 है। शुभमन गिल ने 37 गेंदों में वनडे करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ नाबाद 67 रन की पारी खेली थी। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 96 रन है। शुभमन 37 गेंदों में 50 रन और कप्तान रोहित शर्मा 41 गेंदों में 44 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित ने 13वें ओवर में शादाब की आखिरी तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाया। शादाब के 13वें ओवर से 19 रन आए।

IND vs PAK Asia Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story