Begin typing your search above and press return to search.

India vs Pakistan Asia Cup 2023 : टीम इंडिया का गिरा पहला विकेट, 121 रन पर 56 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा...

India vs Pakistan Asia Cup 2023 : टीम इंडिया का गिरा पहला विकेट, 121 रन पर 56 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा...
X
By Gopal Rao

India vs Pakistan Asia Cup 2023 : नईदिल्ली। एशिया कप 2023 भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर-फोर का मैच खेला जा रहा है। इस मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। हालांकि, इसके लिए कल एक रिजर्व-डे भी रखा गया है। दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का मैच बेनतीजा रहा था। अगर बारिश नहीं होती है तो दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 50वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने शादाब खान की गेंद पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। इससे पहले नेपाल के खिलाफ उन्होंने नाबाद 74 रन बनाए थे। फिलहाल रोहित 46 गेंदों में 55 रन और शुभमन गिल 44 गेंदों में 53 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 121 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा है। कप्तान रोहित शर्मा 49 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शादाब खान ने उन्हें फहीम अशरफ के हाथों कैच कराया। रोहित ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। अब शुभमन गिल के साथ विराट कोहली क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 122 रन है।

शुभमन गिल ने 37 गेंदों में वनडे करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ नाबाद 67 रन की पारी खेली थी। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट गंवाए 96 रन है। शुभमन 37 गेंदों में 50 रन और कप्तान रोहित शर्मा 41 गेंदों में 44 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित ने 13वें ओवर में शादाब की आखिरी तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाया। शादाब के 13वें ओवर से 19 रन आए।

IND vs PAK Asia Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमान, इमाम उल हक, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story