India Junior women coach change : टिम व्हाइट बने जूनियर महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच, तुषार खांडेकर की छुट्टी

India Junior women coach change : टिम व्हाइट बने जूनियर महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच, तुषार खांडेकर की छुट्टी
X

इमेज सोर्स - सोशल मीडिया

India Junior women coach change : हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गये प्रेस नोट में टिम व्हाइट ने कहा है कि वे भारत के हॉकी के प्रति जुनून और समृद्धि संस्कृति से बेहद प्रभावित हुए हैं। मैंने यहां की युवा प्रतिभाओं को काफी करीब से देखा है लिहाजा ऐसे प्लेयर्स को कोचिंग देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

India Junior women coach change : ऑस्ट्रेलिया के टिम व्हाइट को जूनियर महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। टिम व्हाइट अब तुषार खांडेकर की जगह लेंगे। इस संबंध में हॉकी इंडिया की तरफ से घोषणा भी कर दी गई है।

टिम व्हाइट बने जूनियर महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच

हालांकि, तुषार खांडेकर को हटाने के पीछे की वजहों का राष्ट्रीय महासंघ ने खुलासा नहीं किया है। वहीं, टिम व्हाइट का अनुबंध कबतक रहेगा, इस संबंध में भी कोई जानकारी अबतक साझा नहीं की गई है। गौरतलब है कि जनवरी 2026 में आयोजित हॉकी इंडिया लीग में 'अकॉर्ड तमिलनाडु ड्रैगंस' के कोच के तौर पर टिम व्हाइट ने शानदार काम किया था।


कोचिंग का रहा है शानदार अनुभव

जूनियर महिला हॉकी टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच टिम व्हाइट को ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ बेल्जियम में कोचिंग का अनुभव रहा है। वे भारत आने से पहले बेल्जियम की U21 महिला टीम के कोच भी थे। यही नहीं, उन्होंने पिछले साल जूनियर वर्ल्ड कप में टीम को ब्रॉज मेडल दिलाने में अहम भूमिका भी निभायी थी।

हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गये प्रेस नोट में टिम व्हाइट ने कहा है कि वे भारत के हॉकी के प्रति जुनून और समृद्धि संस्कृति से बेहद प्रभावित हुए हैं। मैंने यहां की युवा प्रतिभाओं को काफी करीब से देखा है लिहाजा ऐसे प्लेयर्स को कोचिंग देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

Tags

Next Story