Begin typing your search above and press return to search.

IND vs SL2022: श्रेयस अय्यर ने गगनचुंबी छक्का लगाकर जड़ा अर्धशतक, मैच में लगाई पहली फिफ्टी

IND vs SL2022: श्रेयस अय्यर ने गगनचुंबी छक्का लगाकर जड़ा अर्धशतक, मैच में लगाई पहली फिफ्टी
X
By NPG News

नईदिल्ली 12 मार्च 2022 I भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरू में जारी पिंक बॉल टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की पारी मुश्किल स्थिति में पहुंच गई है। टीम ने 200 रन के अंदर ही अपने सात विकेट गंवा दिए हैं। विराट कोहली के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे श्रेयस अय्यर ने एक छोर से पारी को संभाला है। इस बीच अय्यर ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। अपनी पारी के दौरान अय्यर ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने फिफ्टी पूरी करने के लिए सिर्फ 52 गेंदों का सामना किया।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर बिलकुल भी घास नजर नहीं आ रही और भारत ने उम्मीद के मुताबिक टॉसा जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तेज धूप में गुलाबी गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग को नहीं मिली लेकिन कुछ गेंद काफी नीची रही, जिससे मेजबान टीम के बल्लेबाज काफी परेशान नजर आए। भारत ने 29 रन तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल (04) और कप्तान रोहित शर्मा (15) के विकेट गंवा दिए। अग्रवाल रन आउट हुए जबकि रोहित की पारी का अंत बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एंबुलदेनिया ने किया जो गेंद को टर्न कराने और उछाल हासिल करने में सफल रहे। हनुमा विहारी (31) क्रीज पर पर्याप्त समय बिताने के बाद बाएं हाथ के एक अन्य स्पिनर प्रवीण जयविक्रम की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच दे बैठे जबकि विराट कोहली (23) आफ स्पिनर धनंजय डिसिल्वा की नीची रहती गेंद को पूरी तरह से चूककर पगबाधा हुए। भारत एक और विकेट गंवा देता लेकिन सुरंगा लकमल ने चार रन के निजी स्कोर पर बाउंड्री के समीप ऋषभ पंत का कैच टपका दिया। चाय के समय पंत 16 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। विहारी और कोहली ने तीसरे विकेट की 47 रन की साझेदारी के दौरान आत्मविश्वास के साथ ड्राइव और कट शॉट खेले लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद अचानक बल्लेबाजी मुश्किल नजर आने लगी।

Next Story