
नईदिल्ली 23 फरवरी 2022 I वेस्टइंडीज का वनडे और टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया को अब श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में हराने के साथ आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है अब टीम इंडिया की नजरें अपनी जगह को और मजबूत करने पर होगी। विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरती है यह देखने वाली बात होगी। वहीं बात श्रीलंकाई टीम की करें तो वह हाल ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज 1-4 से हारकर आए हैं। सीरीज में लंका ने कंगारुओं की पूरी टक्कर दी मगर वह मात्र एक ही मैच जीतने में सफल रहे। भारतीय सरजमीं पर श्रीलंका का टी20 में रिकॉर्ड बेहद खराब है। अभी तक भारत में उन्होंने 14 मुकाबले खेले हैं जिसमें श्रीलंका मात्र दो ही मैच जीतने में सफल रही है।
भारत :- सूर्यकुमार यादव और दीपक चाहर चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
श्रीलंका :- वानिंदु हसरंगा अभी भी कोविड -19 से उबर नहीं पाए हैं और टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन :- ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन :- पथुम निसानका, दनुष्का गुणथिलका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुसमंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, लाहिरू कुमारा
IND vs SL 1st T20I Dream11 प्रेडिक्शन :- कुसल मेंडिस, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, चरित मूलांका, रुतुराज गायकवाड़ (विजय), पथम निसंका (कप्तान), रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, युजवेंद्र चहल, ब्रीप्रित बुमराह, दुष्मंथा चमीरा
IND vs SL 1st T20I Pitch रिपोर्ट :- भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम ने अब तक केवल 8 टी20 मैच की मेजबानी की है। विकेट में गति है और पूरे मैच के लिए तेज गेंदबाजों को सहायता मिलेगी। अब तक कुल 3 बार टीम 150 का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। ऐसे में 160-170 का स्कोर चुनौतीपूर्ण होगा।
