Begin typing your search above and press return to search.

IND vs SL Asia Cup 2023 : टीम इंडिया की पहली पारी हुई खत्म, श्रीलंका को भारत ने दिया इतने रनों का टारगेट...

IND vs SL Asia Cup 2023

IND vs SL Asia Cup 2023 : टीम इंडिया की पहली पारी हुई खत्म, श्रीलंका को भारत ने दिया इतने रनों का टारगेट...
X
By Gopal Rao

IND vs SL Asia Cup 2023 : नईदिल्ली। एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम का दूसरा मैच श्रीलंका के साथ है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की कोशिश भी यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए हैं।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए हैं। टीम इंडिया एशिया कप 2023 में दूसरी बार पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 49.1 ओवर में 213 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। वहीं, लोकेश राहुल ने 39, ईशान किशन ने 33 और अक्षर पटेल ने 26 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच विकेट झटके। वहीं, चरिथ असालंका को चार विकेट मिले। आखिरी विकेट महीष तीक्ष्णा के नाम रहा। भारत के सभी 10 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story