Begin typing your search above and press return to search.

IND vs SL Asia Cup 2023 : भारत-श्रीलंका मैच में बुमराह-सिराज ने SL को दिया तगड़ा झटका, 25 रनों में गिराया तीसरा विकेट...

IND vs SL Asia Cup 2023

IND vs SL Asia Cup 2023 : भारत-श्रीलंका मैच में बुमराह-सिराज ने SL को दिया तगड़ा झटका, 25 रनों में गिराया तीसरा विकेट...
X
By Gopal Rao

IND vs SL Asia Cup 2023 : नईदिल्ली। एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम का दूसरा मैच श्रीलंका के साथ है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की कोशिश भी यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए हैं।

श्रीलंका ने 7 रनों पर पहला विकेट गंवाया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ओपनर पथुम निशंका को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। निशंका सिर्फ 6 रन बना सके। राहुल ने उनका हैरतअंगेज कैच लपका। जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को 25 के स्कोर पर दूसरा बड़ा झटका दिया। इस बार उन्होंने अपने जाल में कुसल मेंडिस को फंसाया।

मेंडिस 15 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट हुए। श्रीलंका ने 25 के स्कोर पर ही अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। इस बार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपना जादू दिखाया और दिमुथ करुणारत्ने को शिकार बनाया। दिमुथ 18 गेंदों पर 2 रन बनाकर स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच आउट हुए।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story