Begin typing your search above and press return to search.

IND vs SL Asia Cup 2023: भारत ने श्रीलंका को इतने रनों से हराया,एशिया कप 2023 में टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई जगह...

IND vs SL Asia Cup 2023

IND vs SL Asia Cup 2023: भारत ने श्रीलंका को इतने रनों से हराया,एशिया कप 2023 में टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई जगह...
X
By Gopal Rao

IND vs SL Asia Cup 2023 : नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार (12 सितंबर) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका को 41 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

टीम इंडिया ने सुपर फोर के अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। श्रीलंका के सामने जीत के लिए 214 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम 41.3 ओवर में 172 रन बनाकर ढेर हो गई। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेलालगे ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। वह 46 गेंद पर 42 रन बनाकर आखिर तक लड़े। इससे पहले श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से बेदम नजर आई और केवल 213 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की ओर ये युवा स्पिन गेंदबाज दुनिथ वेलालगे ने 5 और चरित असलांका ने 4 विकेट झटके। टीम इंडिया की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 53 रन की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 39 और ईशान किशन ने 33 रन बनाए।

भारत प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका प्लेइंग XI: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्‍ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्‍वा, दासुन शनाका, दुनीथ वेलालगे, महीश थीक्षणा, कसुन रजित और मथीश पाथिराना।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story