Begin typing your search above and press return to search.

IND vs SA T20 World Cup Final 2024: रोहित शर्मा की टीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी द. अफ्रीका, यहां देखिए लाइव...

IND vs SA T20 World Cup Final 2024: रोहित शर्मा की टीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी द. अफ्रीका, यहां देखिए लाइव...

IND vs SA T20 World Cup Final 2024: रोहित शर्मा की टीम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी द. अफ्रीका, यहां देखिए लाइव...
X
By Gopal Rao

IND vs SA T20 World Cup Final 2024: मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज बारबाडोस में खेला जा रहा है। टॉस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया में आज कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने भी कोई बदलाव नहीं किया है। एक तरफ भारतीय टीम अपने 10 साल के सूखे को खत्म करने पर नजरें जमाए होगी। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की टीम इतिहास रचने का मौका जाया नहीं होने देना चाहेगी। दोनों ही टीमें एक भी मुकाबला गंवाए बिना फाइनल तक पहुंची हैं। अब खिताब जीत कर वह अपने इस सफर को यादगार बनाना चाहेंगी।

टीमों में कोई बदलाव नहीं:- फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने कोई भी बदलाव नहीं किया है। इस तरह भारत और दक्षिण अफ्रीका उसी टीम के साथ उतरेंगी जो सेमीफाइनल मुकाबले में उतरी थी।

भारत ने जीता टॉस:- भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीत लिया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

T20 विश्व कप 2024 के फाइनल का टॉस कब होगा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच का टॉस 29 जून (शनिवार) को शाम 7:30 बजे (भारतीय समय के अनुसार) होगा।

T20 विश्व कप 2024 का फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मैच रात 8 बजे (भारतीय समय के अनुसार) शुरू होगा। वहां के स्थानीय समय के अनुसार यह सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।

T20 विश्व कप 2024 भारत में कौन से टीवी चैनल पर मैच दिखाया जाएगा?

T20 विश्व कप 2024 के फाइनल का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण होगा।

मोबाइल या कंप्यूटर पर मैच कैसे देख सकते हैं?

डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

दोनों टीमों की लिस्ट

टीम इंडिया:- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

दक्षिण अफ्रीका टीम:- एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, जॉर्न फॉर्च्यून, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रायन रिकेल्टन, तबरैज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story