Begin typing your search above and press return to search.

IND vs SA T20 World Cup Final 2024: 17 साल बाद टीम इंडिया बना टी20 विश्व कप का चैंपियन, दक्षिण अफ्रीका को इतने रनों से हराकर छीनी खिताब...

IND vs SA T20 World Cup Final 2024: 17 साल बाद टीम इंडिया बना टी20 विश्व कप का चैंपियन, दक्षिण अफ्रीका को इतने रनों से हराकर छीनी खिताब...

IND vs SA T20 World Cup Final 2024: 17 साल बाद टीम इंडिया बना टी20 विश्व कप का चैंपियन, दक्षिण अफ्रीका को इतने रनों से हराकर छीनी खिताब...
X
By Gopal Rao

IND vs SA T20 World Cup Final 2024: टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 29 जून को खेला गया। वही ये फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मुकाबले में विराट कोहली और अक्षर पटेल के बाद गेंदबाजों ने मिलकर धूम मचाई और भारतीय टीम को चैम्पियन बनाया।

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हरा दिया है। भारत अब टी20 क्रिकेट का नया चैंपियन बन गया है। भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। 177 रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एक समय 15 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बना लिए थे। यहां से उनकी जीत पक्की लग रही थी,लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके जबड़े से जीत छीन ली। पहली बार रोहित और विराट ने एकसाथ खेलते हुए वर्ल्ड कप जीता है।

बता दें कि भारतीय टीम ने 2 बार वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011) खिताब जीता है। जबकि दो बार ही टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) खिताब जीत लिया है। टीम ने पिछला वर्ल्ड कप (वनडे में) 2011 में जीता था। अब 13 साल बाद कोई वर्ल्ड कप (टी20 में) खिताब जीता है।

फाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। एक समय भारतीय टीम ने 34 रनों पर 3 विकेट गंवाए थे। तब विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए अक्षर पटेल के साथ 72 रनों की पार्टनरशिप की। इसके बाद कोहली ने 48 गेंदों पर फिफ्टी जमाई। यह इस वर्ल्ड कप में उनकी पहली फिफ्टी रही। कोहली ने 59 गेंदों पर कुल 76 रन बनाए। जबकि अक्षर 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए आखिर में शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 27 रन बनाए। दूसरी ओर अफ्रीका के लिए स्पिनर केशव महाराज और पेसर एनरिक नॉर्किया ने 2-2 विकेट झटके,जबकि मार्को जानसेन और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story