Begin typing your search above and press return to search.

​​IND vs SA Score 2nd ODI in Raipur: रायपुर में विराट कोहली का गरजा बल्ला, गायकवाड़ के बाद ठोका शतक, जानिए अब भारत का स्कोर, देखिए डिटेल्स...

​​IND vs SA Score 2nd ODI in Raipur: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक जड़ा है। कोहली का इस सीरीज में यह दूसरा शतक है।

​​IND vs SA Score 2nd ODI in Raipur: रायपुर में विराट कोहली का गरजा बल्ला, गायकवाड़ के बाद ठोका शतक, जानिए अब भारत का स्कोर, देखिए डिटेल्स...
X
By Gopal Rao

​IND vs SA Score 2nd ODI in Raipur: रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस अहम मैच में कोहली ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने 93 गेंदों में 102 रन बनाए। यह उनका 53वां वनडे शतक है। इसी के साथ भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को एनगिडी ने पवेलियन भेज दिया है। कोहली ने 93 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं। उन्होंने 40वें ओवर की पहली गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में मार्करम को कैच थमाया।

ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट

मार्को यानसेन 36वां ओवर लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन की राह दिखाई। उन्हें बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डी जोरजी ने लपका। ऋतुराज गायकवाड़ 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 83 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए। विराट कोहली का स्कोर 85 गेंद में 96 रन है।


भारत को पहला झटका

भारत के रोहित शर्मा 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर नंद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हुए। रोहित शर्मा ने इस ओवर में लगातार तीन चौक्के लगाए थे। यशस्वी जायसवाल का साथ देने विराट कोहली मैदान पर आए है। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन है।

दूसरा झटका

टीम इंडिया के स्टार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दूसरे वनडे मैच में काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन वह 22 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मार्को यानसेन ने आउट किया है। टीम इंडिया का स्कोर अब 62-2 है।

किंग कोहली और गायकवाड़ का एक साथ अर्धशतक

गायकवाड़:- एडेन मार्कराम 24वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 52 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके लिए एक बड़ा मौका है और वह इसका फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने अपना बल्ला उठाया और विराट कोहली ने उन्हें बधाई दी। क्या वह इसे बड़े स्कोर में बदल सकते हैं? 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154-2।

किंग कोहली:- रायपुर में विराट कोहली ने 47 गेंदों में अपनी फिफ्टी लगाई। इससे पहले रुतुराज गायकवाड़ ने 52 गेंदों में अपनी फिफ्टी लगाई थी। विराट कोहली 51 रन और रुतुराज गायकवाड़ 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट के बाद 167 रन है।

गायकवाड़ का इस मैच का पहला शतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने 77 गेंदों में शतक ठोका है। यह उनका पहला वनडे शतक है। ऋतुराज ने 34वें ओवर में बॉश के खिलाफ लगातार दो चौके लगाकर सेंचुरी कंप्लीट की। कोहली 92 के निजी स्कोर पर हैं।

सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ भारत की नज़र अजेय बढ़त पर

तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में भारत ने रांची में खेले गए पहले मुकाबले को 17 रनों से जीतकर 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। आज का मैच भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के शानदार शतकों और कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी ने भारत की जीत की नींव रखी थी। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम आज सीरीज में 1-1 की बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरी है।

भारतीय टीम के खिलाड़ी

रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), केएल राहुल (कप्तान और विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी

एडन मार्क्रम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, ओटनील बार्टमैन, टोनी डी ज़ोरज़ी, प्रेनेलन सुब्रायन।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story