IND vs SA Score 2nd ODI in Raipur: भारतीय टीम को लगा पहला झटका, मात्र इतने रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा, देखिए डिटेल्स...

IND vs SA Score 2nd ODI in Raipur: रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस अहम मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके साथ ही, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेगी। अब वही साउथ अफ्रीका ने भारत टीम को एक बड़ा झटका दे दिया है।
दरअसल, रोहित शर्मा का खाता खुल गया है। उन्होंने एनगिडी द्वारा डाले गए दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। यशस्वी ने तीसरी गेंद पर डबल लिया जबकि आखिरी केंद पर एक रन बनाया। एनगिडी ने ओवर में कुल चार वाइड गेंद डाली। वही 5वें ओवर में भारत को पहला झटका लगा है। भारत के रोहित शर्मा 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर नंद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हुए। रोहित शर्मा ने इस ओवर में लगातार तीन चौक्के लगाए थे। यशस्वी जायसवाल का साथ देने विराट कोहली मैदान पर आए है। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन है।
2ND ODI. 5.6: Lungisani Ngidi to Virat Kohli 6 runs, India 47/1 https://t.co/oBs0Ns6SqR #TeamIndia #INDvSA #2ndODI @IDFCfirstbank
— BCCI (@BCCI) December 3, 2025
भारतीय टीम के खिलाड़ी
रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), केएल राहुल (कप्तान और विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाड़ी
एडन मार्क्रम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, ओटनील बार्टमैन, टोनी डी ज़ोरज़ी, प्रेनेलन सुब्रायन.

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
Tags
- IND vs SA 1st ODI
- IND vs SA
- ODI Match 2025
- India Cricket Team
- India vs South Africa
- India vs South Africa ODI Match
- Raipur IND vs SA Match
- India
- South Africa
- Cricket News
- Sports News
- Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium
- Raipur Cricket Stadium
- KL Rahul
- Rohit Sharma
- Virat Kohli
- Rishabh Pant
- Ravindra Jadeja
-
Home
-
Menu
