Begin typing your search above and press return to search.

IND vs SA Final: 17 साल का इंतजार हुआ खत्म, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत बना टी20 वर्ल्ड चैंपियन

IND vs SA Final: टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 7 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।

IND vs SA Final: 17 साल का इंतजार हुआ खत्म, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत बना टी20 वर्ल्ड चैंपियन
X
By Ragib Asim

IND vs SA Final: टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 7 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही। पहली बार साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया था। साल 2013 के बाद भारतीय टीम पहली बार ICC ट्रॉफी अपने नाम की है। मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

मैच का लेखा-जोखा

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह फैसला गलत साबित हुआ और 34 रन तक 3 बल्लेबाज पवेलियन में थे। सबसे बड़ी पारी विराट कोहली (76) ने खेली। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 47 रन बनाए। भारत ने 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। केशव महाराज और एनरिक नोर्किया ने 2-2 विकेट लिए। हेनरिक क्लासेन (52) की पारी दक्षिण अफ्रीका को जीत नहीं दिला पाई। जसप्रीत बमुराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट लिए।

हार्दिक पांड्या ने खेला 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनके अलावा सिर्फ रोहित शर्मा (159) और विराट (125) ने भारत के लिए 100 से ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनके अलावा 90 से ज्यादा मैच सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। धोनी के बाद सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भुवनेश्वर कुमार (87) ने खेले हैं।

कोहली ने टी-20 विश्व कप 2024 में लगाया पहला अर्धशतक

कोहली ने 59 गेंद का सामना किया और 76 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 128.81 की रही। उन्होंने 48 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह इस विश्व कप में कोहली का पहला और उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 38वां अर्धशतक रहा। टी-20 विश्व कप में उन्होंने 15वां अर्धशतक जड़ा। अक्षर के साथ उन्होंने 54 गेंद में 72 रन और शिवम दुबे के साथ 33 गेंद में 57 रन जोड़े।

कोहली ने लगाया दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक

कोहली ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम के लिए दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक लगाया। पहले स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने इसी विश्व कप में USA के खिलाफ 49 गेंद में अर्धशतक लगाया था। तीसरे स्थान पर भी कोहली हैं। उन्होंने 2021 के विश्व कप में 45 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेली थी। गौतम गंभीर ने साल 2009 में 44 गेंद और रोहित ने भी 2014 के विश्व कप में 44 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

रोहित और कोहली के नाम आया ये रिकॉर्ड

फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित और कोहली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड आया। दोनों ICC टूर्नामेंट के सर्वाधिक फाइनल (8) मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित और कोहली ने इस मामले में युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है। युवराज ने ICC टूर्नामेंट के 7 फाइनल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसी तरह रविंद्र जडेजा सूची में 7 फाइनल के साथ युवराज के साथ संयुक्त दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

क्लासेन की धमाकेदार पारी

क्लासेन ने 27 गेंद का सामना किया और 52 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 2 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 192.59 की रही। इस खिलाड़ी ने पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ये उनके टी-20 करियर का 5वां अर्धशतक है। टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने पहला अर्धशतक लगाया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 13 मैच की 11 पारियों में 26.55 की औसत और 125.78 की स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story