Begin typing your search above and press return to search.

T20 World Cup 2026: IND vs PAK मैच नहीं हुआ तो ICC को होगा इतने सौ करोड़ का नुकसान, जानिए अब कौन करेगा नुकसान की भरपाई?

IND vs PAK Match Cancelled ICC Loss: IND vs PAK मैच नहीं हुआ तो ICC को करीब 200 करोड़ तक का नुकसान हो सकता है...

T20 World Cup 2026: IND vs PAK मैच नहीं हुआ तो ICC को होगा इतने सौ करोड़ का नुकसान, जानिए अब कौन करेगा नुकसान की भरपाई?
X

फोटो NPG News

By Ragib Asim

नई दिल्ली 2 फरवरी 2026: अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं होता है तो इसका सबसे बड़ा आर्थिक झटका ICC को लग सकता है। अनुमान है कि भारत-पाक मैच रद्द होने की स्थिति में ICC को करीब 200 करोड़ रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ सकता है।अब सवाल यह भी उठ रहा है कि इस नुकसान की भरपाई आखिर कौन करेगा?

क्यों सबसे अहम होता है भारत-पाक मैच

पिछले कई सालों से किसी भी ICC टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा और कमाई वाला मैच रहा है। वर्ल्ड कप या चैंपियंस ट्रॉफी जैसे इवेंट्स में इन्हीं मैचों के कारण ब्रॉडकास्ट राइट्स की कीमतें आसमान छूती हैं। क्रिकेट से जुड़े जानकारों का कहना है कि किसी भी ICC इवेंट में भारत के मुकाबलों से लगभग 100 करोड़ रुपये तक की कमाई होती है, जबकि भारत-पाक मैच में यह आंकड़ा लगभग दोगुना हो जाता है।

पाकिस्तान के फैसले से बढ़ी चिंता

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक छह दिन पहले Pakistan Cricket Board (PCB) ने ऐलान किया है कि वह भारत के खिलाफ मैच में अपनी टीम नहीं उतारेगा। PCB ने इसकी वजह पाकिस्तानी सरकार के निर्देश बताए हैं। इस फैसले के बाद ICC ने कड़े शब्दों में बयान जारी करते हुए गंभीर नतीजों की चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि यदि PCB ने फैसला नहीं बदला, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

ब्रॉडकास्टर और विज्ञापन से जुड़ा नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट के सबसे बड़े ब्रॉडकास्टर जियो-हॉटस्टार को भारत-पाक मैच से भारी विज्ञापन कमाई होती है। एक T20 भारत-पाक मुकाबले में 10 सेकेंड के विज्ञापन का रेट आमतौर पर 25 से 40 लाख रुपये तक होता है। अगर यह मैच नहीं होता है, तो ब्रॉडकास्टर की यह कमाई सीधे तौर पर खत्म हो जाएगी, जिसका असर ICC की आमदनी पर पड़ेगा।

रेवेन्यू शेयरिंग पर पड़ेगा असर

भारत-पाक मैच रद्द होने से ICC के रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर भी असर पड़ेगा। इसका मतलब है कि BCCI, PCB और अन्य सदस्य क्रिकेट बोर्डों की हिस्सेदारी भी घट सकती है। जहां BCCI जैसी आर्थिक रूप से मजबूत संस्था पर इसका असर सीमित रह सकता है, वहीं PCB और छोटे बोर्डों के लिए यह बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।

क्या PCB से कराई जाएगी भरपाई?

ICC से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया है कि अगर मैच आधिकारिक रूप से रद्द होता है तो ICC ब्रॉडकास्टर को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए PCB को जिम्मेदार ठहरा सकती है। ऐसे में पाकिस्तान बोर्ड पर आर्थिक दबाव और बढ़ सकता है।

कुल मिलाकर भारत-पाक मैच सिर्फ क्रिकेट का मुकाबला नहीं बल्कि ICC इवेंट्स की कमाई की रीढ़ माना जाता है। अगर यह मैच नहीं होता है तो नुकसान सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि इसका असर पूरी क्रिकेट अर्थव्यवस्था पर दिख सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story