Begin typing your search above and press return to search.

IND Vs NZ ODI 2023: रोहित शर्मा ने गेंदबाजों के उड़ाए छक्के, भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड...

Cricket News

IND Vs NZ ODI 2023: रोहित शर्मा ने गेंदबाजों के उड़ाए छक्के, भारतीय टीम के इस पूर्व कप्तान का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड...
X
By NPG News

नईदिल्ली I भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचा दिया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे मैच में धमाकेदार शुरुआत की और दो शानदार छक्के लगाए. इसी के साथ रोहित शर्मा ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

दरअसल, रोहित शर्मा भारतीय जमीन पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है. रोहित ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे में हासिल की. इस मैच में रोहित ने 38 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े. इसी के साथ वनडे इंटरनेशनल में भारतीय धरती पर रोहित शर्मा के कुल 125 छक्के हो गए हैं. वह भारत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने भारत में 130 वनडे मैचों में 123 छक्के जमाए थे.

भारतीय जमीन पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड....

  • रोहित शर्मा - 125 छक्के
  • एमएस धोनी - 123 छक्के
  • सचिन तेंदुलकर - 71 छक्के
  • विराट कोहली - 66 छक्के
  • युवराज सिंह - 65 छक्के
Next Story