Begin typing your search above and press return to search.

IND vs NZ Hockey World Cup 2023: भारत टीम की शानदार दूसरी जीत, वेल्स को 4-2 से हराया, अब फाइनल के लिए इस टीम से होगी टक्कर...

Sports News

IND vs NZ Hockey World Cup 2023: भारत टीम की शानदार दूसरी जीत, वेल्स को 4-2 से हराया, अब फाइनल के लिए इस टीम से होगी टक्कर...
X
By NPG News

नई दिल्ली I IND vs NZ Hockey World Cup 2023:; भारत ने पूल मैच में वेल्स को 4-2 से हराकर एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के 'क्रॉस-ओवर' के लिए क्वालीफाई किया। भारतीय हॉकी टीम की एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में ये दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने पहले अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से हराया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा था। कलिंगा स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में शमशेर सिंह (21वां मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (59वां मिनट) ने भारत के लिए एक-एक गोल किया, जबकि आकाशदीप (32वां, 45वां मिनट) ने दो गोल जमाए।

भारत को पूल-डी में पहला स्थान हासिल करने के लिये कम से कम आठ गोल के अंतर से जीतने की जरूरत थी, हालांकि मेजबान टीम यहां वैसी आक्रामकता नहीं दिखा सकी। शमशेर सिंह ने भारत के लिए पहला गोल किया। पहले हाफ तक भारतीय टीम ने दो गोल करके बढ़त बना ली थी। लेकिन तीसरे क्वार्टर के आखिर में वेल्स ने वापसी करते हुए पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। हालांकि चौथे क्वार्टर में भारत ने दमदार खेल दिखाया और दो गोल करके जीत हासिल की। भारत पूल डी में तीन मैचों में सात अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड की टीम 7 अंक के साथ शीर्ष पर है। दोनों टीमों के अंक बराबर होने के बावजूद कम गोल अंतर के कारण भारत दूसरे स्थान पर रहा और उसे ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ एक क्रॉसओवर मैच खेलना होगा। इंग्लैंड सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। इससे पहले भारत ने स्पेन को 2-0 से हराया और इंग्लैंड के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा था।

Next Story