Begin typing your search above and press return to search.

IND vs NZ Final 2025 Live Updates: भारत 12 साल बाद फिर बना चैंपियंस ट्रॉफी का बादशाह, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final Live Score: आज होगा भारत Vs न्यूजीलैंड का महा मुकाबला, कौन किस पर पड़ेगा भारी, यहां देखें फ्री में लाइव...

IND vs NZ Final 2025 Live Updates: भारत 12 साल बाद फिर बना चैंपियंस ट्रॉफी का बादशाह, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला
X
By Gopal Rao

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Final Live Score: दुबई। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। नीचें देखिए IND vs NZ का लाइव स्कोर...

Live Updates

  • 9 March 2025 4:44 PM IST

    15 ओवर का खेल समाप्त

    15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 83 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल नौ रन और टॉम लाथम दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड को 13वें ओवर में 75 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव की फिरकी का कमाल देखने को मिला है। उन्होंने रचिन रवींद्र के बाद केन विलियम्सन को भी पवेलियन भेजा। कुलदीप ने विलियम्सन का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 11 रन बना सके। इससे पहले रचिन 37 रन और विल यंग 15 रन बनाकर आउट हुए थे। यंग को वरुण ने पवेलियन भेजा।

  • 9 March 2025 3:35 PM IST

    न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

    13वें ओवर में 75 के कुल स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। कुलदीप यादव ने केन विलियमसन को आउट किया। वह 14 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कीवी टीम ने सिर्फ 18 रनों के भीतर तीन विकेट गंवा दिए हैं। 

  • 9 March 2025 3:26 PM IST

    न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

    11वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा। कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र को बोल्ड मारा. वह 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कीवी टीम ने 69 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया।

  • 9 March 2025 3:15 PM IST

    न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

    8वें ओवर में 57 के स्कोर पर कीवी टीम का पहला विकेट गिरा। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को LBW आउट किया। वह 23 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

  • 9 March 2025 3:13 PM IST

    कैच छूटा!

    अरे! शमी ने कैच छोड़ दिया। रोहित शर्मा बिल्कुल भी खुश नहीं दिख रहे हैं। यह एक बड़ा मौका था। शमी ने तुरंत मेडिकल मदद मांगी! स्टंप्स पर फुल लेंथ डिलीवरी पर रचिन रविंद्र ने गेंद को सीधा बॉलर की तरफ उछाल दिया। मोहम्मद शमी ने अपने फॉलो-थ्रू के दौरान, अपने बाएं कंधे के ऊपर पहुँचकर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिड ऑन की तरफ चली गई, जिससे एक रन बन गया।

  • 9 March 2025 3:04 PM IST

    छठे ओवर में बने 9 रन

    न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से विल यंग और रचिन रवींद्र की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 6 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 46/0 रहा।

  • 9 March 2025 3:00 PM IST

    चौथे ओवर में हार्दिक की धुनाई

    चार ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 26 रन बना लिए हैं। हार्दिक के इस ओवर की आखिरी तीन गेंद पर रचिन ने तीन बाउंड्री बटोरीं। उन्होंने एक छक्का और दो चौके लगाए। रचिन 16 और यंग आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक के इस ओवर में 16 रन न्यूजीलैंड ने बटोरे।

  • 9 March 2025 2:52 PM IST

    मैट हेनरी टूर्नामेंट से बाहर

    भारत के खिलाफ फाइनल मैच में टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि प्रमुख पेसर मैट हेनरी रिकवर नहीं हो पाए और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नाथन स्मिथ को प्लेइंग-11 में मौका मिला है। बता दें कि 4 मैचों में मैट हेनरी ने 10 विकेट लिए थे। अब उनके बिना खिताबी मैच में उतरना न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होगा।

  • 9 March 2025 2:45 PM IST

    मैच शुरू

    मैच की शुरुआत हो चुकी है। विल यंग और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। भारत की ओर से शमी ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। पहले ओवर में चार रन बने। आखिरी गेंद पर यंग ने चौका लगाया।

  • 9 March 2025 2:32 PM IST

    रोहित एक बार फिर हारे टॉस

    भारत ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है और रिकॉर्ड तीसरा खिताब जीतने के लिए इस खेल में प्रबल दावेदार के रूप में उतर रहा है। हालांकि, भारत ने कभी भी किसी बड़े आईसीसी इवेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को नहीं हराया है। वहीं अब इस बड़े फाइनल में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित लगातार 12वां तो भारत 15वां टॉस वनडे फॉर्मेट में हारा है।


Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story