Begin typing your search above and press return to search.

IND vs NZ 2025: कौन है वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज! न्यूजीलैंड को दिया तगड़ा टक्कर, करीब 1000 के...

IND vs NZ 2025: कौन है वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज! न्यूजीलैंड को दिया तगड़ा टक्कर, करीब 1000 के...

IND vs NZ 2025: कौन है वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज!
X

IND vs NZ 2025

By Gopal Rao

IND vs NZ 2025: नईदिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड की टीम जब 9 मार्च को आमने सामने आएंगी तो पूरी दुनिया की नजरें इस मुकाबले पर लगी होंगी। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल कड़ाकेदार होगा, इसकी पूरी उम्मीद है। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस बीच इससे पहले कि ये मुकाबला शुरू हो, आपको जानना चाहिए कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। हालांकि इसमें से ज्यादातर बल्लेबाज अब नहीं खेल रहे हैं। हां, इतना जरूर है कि ​कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में अपने 1000 रन पूरे करने के करीब हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 42 मैच खेलकर 1750 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं। इसके बाद नंबर आता है विराट कोहली का। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 32 मैच खेलकर अब तक 1656 रन बनाए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाने का काम किया है। विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को पीछे कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें 95 रन बनाने होंगे। विराट कोहली ये काम कर सकते हैं। इससे वे एक और शतक लगा सकते हैं।

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद नंबर आता है वीरेंद्र सहवाग का। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 वनडे मैच खेलकर 1157 रन बनाए हैं। वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन की बात की जाए तो उन्होंने 40 मैच खेलकर 1118 रन बनाने का काम किया है। सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 32 वनडे मैच खेलकर 1079 रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 मैच खेलकर 1032 रन बनाने का काम किया है।

इसके बाद नाम आता है भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का। रोहित शर्मा अब तक न्यूजलैंड के खिलाफ 30 वनडे मैच खेलकर 997 रन बना चुके हैं। यानी उन्हें इस टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे करने के लिए केवल 3 रनों की जरूरत है। वे तीन रन तो बना ही लेंगे, लेकिन फैंस और पूरा भारत चाहता है कि वे इससे कहीं अधिक रन बनाएं, ताकि टीम इंडिया की जीत की राह तय हो। अगर रोहित ने बड़ी पारी खेली तो वो काफी आक्रामक अंदाज में आएगी। इससे भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ जाएगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story