Begin typing your search above and press return to search.

IND vs ENG: भारत के खिलाफ जो रुट ने बनाया शतकों का रिकॉर्ड, रांची टेस्ट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जो रूट ने रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का 31वां और भारत के खिलाफ 10वां शतक रहा, जिसे उन्होंने 219 गेंदों में पूरा किया।

IND vs ENG: भारत के खिलाफ जो रुट ने बनाया शतकों का रिकॉर्ड, रांची टेस्ट में  हासिल की बड़ी उपलब्धि
X
By Ragib Asim

IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जो रूट ने रांची में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का 31वां और भारत के खिलाफ 10वां शतक रहा, जिसे उन्होंने 219 गेंदों में पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को भी पछाड़ दिया है। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

इंग्लैंड को 47 रन के कुल स्कोर पर ओली पोप (0) के रूप में दूसरा झटका लगा था। उसके बाद रूट बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे। उन्होंने बड़ी सूझबूझ और संयम के साथ पारी को आगे बढ़ाया और अपना शतक पूरा किया। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो (38) के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन और बेन फोक्स (47) के साथ छठे विकेट के लिए 113 रनों की शतकीय साझेदारी निभाई। वह पारी में 9 चौके जड़ चुके हैं।

इस शतक के साथ रूट टेस्ट में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले 14वें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में हेडन (30) को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (51) के नाम है।

रूट का यह भारत के खिलाफ 10वां टेस्ट शतक है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट शतक जड़े हैं। भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले इंग्लिश बल्लेबाजी की सूची में कुक दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने करियर में 7 शतक जड़े थे। रूट का यह 91वां 50+ स्कोर है।

रूट का यह मौजूदा सीरीज में पहला शतक है। इससे पहले वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और पिछले 3 टेस्ट की 6 पारियों में अर्धशतक तक नहीं जमा पाए थे। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में वह 29 और 2 के स्कोर कर पाए थे। विशाखापट्टनम टेस्ट में उन्होंने सिर्फ 5 और 16 के स्कोर बनाए। राजकोट में हुए तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में भी वह 18 और 7 के ही स्कोर बना पाए।

रूट का बल्ला भारत के खिलाफ जमकर बोलता है। यही कारण है कि वह टेस्ट में भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने 29 मैच की 52 पारियों में 58.36 की औसत से 2,700 से अधिक रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। भारतीय जमीं पर उन्होंने 27 पारियों में 1,130 बना लिए हैं। रूट के बाद भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन पूर्व कंगारू बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (2,555) हैं।

रूट के नाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह अब तक इस चैंपियनशिप में 48.66 की उल्लेखनीय औसत से 4,164 रन अपने नाम कर चुके हैं। इस मामले में रूट के नाम 13 शतक और 16 अर्धशतक भी हैं। विशेष रूप से मार्नस लाबुशेन (11) और केन विलियमसन (10) ही WTC में 10 या उससे अधिक शतक जड़ने वाले अन्य खिलाड़ी हैं। लाबुशेन के नाम WTC में दूसरे सर्वाधिक (3,805) रन हैं।

रूट ने पहला टेस्ट साल 2012 में भारत के खिलाफ ही खेला था। उन्होंने अब तक 139 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 49.67 की औसत से 11,588 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 31 शतक और 60 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन रहा है। रूट 20 बार अपने टेस्ट करियर में नाबाद भी रहे हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 207 मैच में लगभग 49 की औसत से 16,206 रन बनाए हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story