Begin typing your search above and press return to search.

Ind vs Aus 3rd Test Match: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में बड़ा अपडेट, धर्मशाला टेस्ट शिफ्ट हुआ इंदौर-जानें क्यों?

Ind vs Aus 3rd Test Match: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच धर्मशाला से इंदौर शिफ्ट हो गया है। एक मार्च से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट अब धर्मशाला की जगह इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

Ind vs Aus 3rd Test Match:  भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में बड़ा अपडेट, धर्मशाला टेस्ट शिफ्ट हुआ इंदौर-जानें क्यों?
X
By NPG News

Ind vs Aus 3rd Test Match: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच धर्मशाला से इंदौर शिफ्ट हो गया है। एक मार्च से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट अब धर्मशाला की जगह इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले यह एक से मार्च के बीच धर्मशाला में होने वाला था। बीसीसीआई के मुताबिक, एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आउटफील्ड में पर्याप्त घास नहीं है और पूरी तरह से घास विकसित होने के लिए कुछ समय और लगेगा। इस वजह से वेन्यू को इंदौर शिफ्ट किया गया है।

शेष तीन टेस्ट मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है...

  • 17-21 फरवरी : दूसरा टेस्ट, नई दिल्ली
  • 1-5 मार्च : तीसरा टेस्ट, इंदौर
  • 9-13 मार्च : चौथा टेस्ट, अहमदाबाद

होलकर स्टेडियम में अबतक दो टेस्ट मैच हुए

इंदौर के होलकर स्टेडियम में अब तक दो इंटरनेशनल टेस्ट मैच हुए है। पहला टेस्ट 2016 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। दूसरा टेस्ट भारत और बांग्लादेश के बीच 2019 में हुआ था। दोनों ही मैच भारत ने जीते थे।

Next Story