ICC World Cup 2023: कोहली का विराट रिकार्ड: शतकों का अर्द्ध् शतक लगाने वाले बने दुनिया के पहले बल्‍लेबाज...

ICC World Cup 2023: कोहली का विराट रिकार्ड: शतकों का अर्द्ध् शतक लगाने वाले बने दुनिया के पहले बल्‍लेबाज...
X

ICC World Cup 2023: मुंबई। यहां वानखेड़े क्रिकेट स्‍टेडियम में चल रहे आईसीसी वर्ल्‍ड कप के पहले सेमीफाइनल में विराट कोहली ने वह कारनाम कर दिखाया जो आज तक विश्‍व के किसी बल्‍लेबाज ने नहीं किया है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने आज शतकीय पारी खेली। यह उनके जीवन का 50वां वन डे शतक था। इसके साथ ही कोहली महान भारतीय बल्‍लेबाज सचिन तेंदूलकर के 49 शतक के रिकार्ड से आगे निकल गए हैं।

कोहली अब तक 290 वन डे मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्‍होंने 278 परयिां खेली हैं। इन पारियों में कुल 13677 रन बनाए हैं। कोहली ने यह रन 58.44 की औसत व 93.54 के स्‍ट्राइक रेट बनाया है। आज के शतक को मिलकार उनके खाते में कुल 50 शतक और 71 अर्धशतक दर्ज है।

आज कोहली ने 113 गेंद में 117 रन की पारी खेली। कोहली ने 103.54 के स्‍ट्राइक रेट से बैटिंग की। इस दौरान उन्‍होंने 9 चौका और 2 छक्‍का लगाया। कोहली के आउट होने पर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़‍ियों ने भी उन्‍हें बधाई दी।

Tags

Next Story