आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स: रवींद्र जडेजा ने मचाया धमाल, दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बने... देखें

नईदिल्ली 9 मार्च 2022 I टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मोहाली टेस्ट में ऐसा कमाल किया कि अब वह दुनिया के नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर बन गए हैं. आईसीसी द्वारा बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें रवींद्र जडेजा टॉप पर हैं. ऑलराउंडर की टेस्ट रैंकिंग में रवींद्र जडेजा की 406 रेटिंग हो गई हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर को पीछे छोड़ा है। वहीं रविचंद्रन अश्विन तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस मैच में नाबाद 175 रन बनाए थे। इसके बाद नौ विकेट भी अपने नाम किए थे। इसी का फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है। अश्विन ने भी इस मैच में कमाल किया है, लेकिन जडेजा को फायदा मिलने के कारण अश्विन दूसरे से तीसरे पायदान पर आ गए हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज जडेजा के पास 406 अंक हैं। होल्डर के पास 382 और अश्विन के पास 347 अंक हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन चौथे और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स पांचवें पायदान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को नुकसान हुआ है और वो छठें पायदान पर आ चुके हैं।
बल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली और ऋषभ पंत को फायदा हुआ है। कोहली पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और पंत ने भी टॉप 10 में जगह बना ली है। वो 10वें स्थान पर हैं। कप्तान रोहित शर्मा को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वो छठें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन 936 अंक के साथ पहले और इंग्लैंड के जो रूट 872 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। स्टीव स्मिथ तीसरे और केन विलियमसन चौथे स्थान पर हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह टॉप 10 में बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 892 प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर हैं। अश्विन के पास 850 प्वाइंट हैं और वो दूसरे स्थान पर काबिज हैं। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा तीसरे और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी चौथे स्थान पर मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह 10वें पायदान पर बने हुए हैं। मोहली टेस्ट में कमाल करने वाले जडेजा को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वो 17वें स्थान पर आ चुके हैं। जडेजा लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस आए हैं।
Tags
- रवींद्र जडेजा
- रवींद्र जडेजा ने मचाया धमाल
- रवींद्र जडेजा दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बने
- जडेजा दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर बने
- रवींद्र जडेजा बने टेस्ट रैंकिंग में नंबर-वन ऑलराउंडर
- आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स
- Ravindra Jadeja
- Ravindra Jadeja rocked
- Ravindra Jadeja became the world's number one all-rounder
- Jadeja became the world's number one all-rounder
- Ravindra Jadeja became the number-one all-rounder in Test rankings
- ICC Test Rankings
-
Home
-
Menu

