Begin typing your search above and press return to search.

ICC T20 Rankings TOP 10 Batsman : IPL के बीच ICC ने जारी की टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग, टॉप-10 में 4 भारतीय, यहां देखें पूरी लिस्ट

ICC T20 Rankings TOP 10 Batsman : दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन को बड़ा फायदा पहुंचा है। हाल ही में संपन्न हुई न्यूजीलैंड सीरीज का लाभ उन्हें मिला है। पहले वे टॉप 100 से भी बाहर थे लेकिन अब 39वें पायदान पर आ गये हैं।

ICC T20 Rankings TOP 10 Batsman : IPL के बीच ICC ने जारी की टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग, टॉप-10 में 4 भारतीय, यहां देखें पूरी लिस्ट
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

ICC T20 Rankings TOP 10 Batsman : IPL 2026 के बीच आईसीसी ने टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की है। जारी रैंकिंग के मुताबिक भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नंबर 1 पायदान पर काबिज हैं तो ईशान किशन ने भी छलांग लगाते हुए नंबर 2 पोजिशन पर आ गये हैं।

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का जलवा

टीम इंडिया के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 875 अंकों के साथ नंबर 1 पर हैं तो ईशान किशन 871 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान नंबर 3, इंग्लैंड के फिल साल्ट नंबर 4, पथुम निशांका नंबर 5 पर हैं। वहीं, भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा छठे और कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें पायदान पर काबिज हैं। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर 8वें, न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट 9वें नंबर पर हैं। 10वें पायदना पर दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस हैं।


दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को मिला बड़ा लाभ

बड़ी बात ये है कि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन को बड़ा फायदा पहुंचा है। हाल ही में संपन्न हुई न्यूजीलैंड सीरीज का लाभ उन्हें मिला है। पहले वे टॉप 100 से भी बाहर थे लेकिन अब 39वें पायदान पर आ गये हैं। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में 'मैन ऑफ द सीरीज' का भी खिताब मिला था।

ICC T20 रैंकिंग टॉप 10

1. अभिषेक शर्मा (भारत) - 875 अंक

2. ईशान किशन (भारत) - 871 अंक

3. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) - 848 अंक

4. फिल साल्ट (इंग्लैंड) - 792 अंक

5. पथुम निशांका (श्रीलंका) - 766 अंक

6. तिलक वर्मा (भारत) - 742 अंक

7. सूर्य कुमार यादव (भारत) - 722 अंक

8. जोस बटलर (इंग्लैंड) - 716 अंक

9. टिम साइफर्ट (न्यूजीलैंड) - 712 अंक

10. डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका) - 702 अंक

Next Story