Begin typing your search above and press return to search.

ICC Cricket World Cup 2023 : साऊथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को इतने रनों से दी करारी शिकस्त, डी-कॉक और डुसेन का शानदार शतक

ICC Cricket World Cup 2023 : साऊथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को इतने रनों से दी करारी शिकस्त, डी-कॉक और डुसेन का शानदार शतक
X
By Kapil markam

ICC Cricket World Cup 2023 : Pune : वर्ल्ड कप का 32वा मुकाबला बुधवार को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में साऊथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का फैसला किया। साऊथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी कर न्यूजीलैंड को 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 357 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ साउथी ने 2, नीशाम और बोल्ट ने 1-1 विकेट हासिल किये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 35.3 ओवरों में 167 रन पर ही ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने 190 रनों के बड़े अंतर से इस मुकाबले को जीतकर इतिहास रचा। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ केसव महाराज ने 4, जनसेन ने 3, कोएत्ज़ी ने 2 और रबाडा ने 1 विकेट हासिल किये।

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान शतक बनाया। इसके साथ ही उन्होंने एक ही विश्व कप संस्करण में चार शतक लगाने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा की बराबरी कर ली।

डी कॉक ने एमसीए स्टेडियम में 116 गेंदों में 114 रन बनाकर टूर्नामेंट में अपना चौथा शतक लगाया। संगकारा ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2015 विश्व कप के दौरान चार शतक लगाए थे।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा 2019 विश्व कप में पांच शतकों के साथ इस सूची में सबसे आगे हैं। मार्क वॉ, सौरव गांगुली और मैथ्यू हेडन तीन-तीन शतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ डी कॉक की 114 रनों की पारी ने उन्हें एक विश्व कप संस्करण में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रनों के जैक्स कैलिस के रिकॉर्ड को तोड़ने में सक्षम बनाया।

डी कॉक ने 118 गेंदों पर 114 रन, डी डुसेन ने 118 गेंदों पर 133 रन और डेविड मिलर ने 30 गेंदों पर 53 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 357/4 रन बनाए।

क्विंटन डी कॉक (114) और रैसी वान डेर डुसेन (133) के शानदार शतकों तथा उनके बीच दूसरे विकेट के लिए 200 रन की जबरदस्त साझेदारी के बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में बुधवार को 50 ओवर में 4 विकेट पर 357 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार 350 प्लस का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला उसके खिलाफ गया और दक्षिण अफ्रीका ने इस विश्व कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने का अपना सिलसिला इस मैच में भी कायम रखा।

डी कॉक ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए टूर्नामेंट में अपना चौथा शतक बनाया। उन्होंने 116 गेंदों पर 114 रन में 10 चौके और 3 छक्के लगाए जबकि वान डेर डुसेन ने 118 गेंदों पर 9 चौकों और 5 छक्को की मदद से 133 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। डुसेन का यह दूसरा वनडे शतक था, जो इसी विश्व कप में आया है। डी कॉक और डुसेन ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की मजबूत साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर कर दिया।

खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिलर ने भी विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक बनाया। उन्होंने मात्र 30 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 53 रन ठोके। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी 5 ओवर में 67 रन जोड़े।

न्यूजीलैंड को उनके तेज गेंदबाज मैट हेनरी के चोटिल होकर मैदान के बाहर चले जाने से गहरा झटका लगा। हेनरी को हेमस्ट्रिंग चोट लगी। हेनरी ने तब तक 5.3 ओवर डाले थे और 31 रन दिए। उनकी बची तीन गेंदें जिमी नीशम ने पूरी की और 5.3 ओवर में 69 रन लुटाकर एक विकेट लिया। टिम साउदी को 10 ओवर में 77 रन खर्च करने के बाद दो विकेट मिले। बांए हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 49 रन पर एक विकेट मिला।

Kapil markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story