Begin typing your search above and press return to search.

ICC Cricket World Cup 2023 : कुसल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया सबसे तेज अर्धशतक

ICC Cricket World Cup 2023 : कुसल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया सबसे तेज अर्धशतक
X
By Kapil Markam

ICC Cricket World Cup 2023 : Bengaluru : कुसल परेरा ने गुरुवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा।

कुसल परेरा ने 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और विश्व कप इतिहास में किसी श्रीलंकाई खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी बनाया।

2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ एंजेलो मैथ्यूज की 20 गेंदों में अर्धशतकीय पारी किसी श्रीलंकाई द्वारा सबसे तेज है। दिनेश चांडीमल 22 गेंदों में विश्व कप अर्धशतक बनाने वाले दूसरे श्रीलंकाई हैं।

परेरा से पहले ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और श्रीलंका के कुसल मेंडिस के नाम मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड था। उन्होंने क्रमशः न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 गेंदों पर अर्द्धशतक बनाए।

हालांकि, परेरा को लॉकी फर्ग्यूसन ने 28 गेंदों में 51 रन बनाने के बाद आउट कर दिया।

Kapil Markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story