Begin typing your search above and press return to search.

ICC Cricket World Cup 2023 : कोहली ने वानखेड़े तोड़ा इस महान क्रिकेटर का रिकॉर्ड, टीम इंडिया वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में

ICC Cricket World Cup 2023 : कोहली ने वानखेड़े तोड़ा इस महान क्रिकेटर का रिकॉर्ड, टीम इंडिया वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में
X
By Kapil markam

ICC Cricket World Cup 2023 : वर्ल्ड का 33व मुकाबला गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया। बल्लेबाज़ी कर रही भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रनों का विशाल लक्ष्य श्रीलंका को दिया।

गिल 92, कोहली 88 और अय्यर ने 82 रनों की तूफानी पारी खेली। श्रीलंकाई गेंदबाज़ मधुशानाका ने 5 विकेट और चमीरा ने 1 विकेट हासिल किये।

लक्ष्य को पूरा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 19.4 ओवर में 55 रन पर सिमट गई और भारत ने 302 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। यह भारत की वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। साथ ही वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है।

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक वनडे रन बनाने के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

स्टाइलिश भारतीय बल्लेबाज ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप-2023 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

कोहली ने अब तक आठ बार एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक वनडे रन बनाए हैं और तेंदुलकर के सात बार एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक वनडे रन के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

वनडे क्रिकेट में कोहली की चमक 2017 में वापस आई जब उन्होंने 26 पारियों में 1460 रन बनाए। लगातार चार वर्षों 2011, 2012, 2013 और 2014 में 1000+ रन के साथ, कोहली बल्ले से अभूतपूर्व प्रदर्शन के बाद 2017, 2018 और 2019 में तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल रहे।

साल 2020, 2021 और 2022 में बल्ले से संघर्ष करने के बाद कोहली अब श्रीलंका के खिलाफ 82 रन की पारी के साथ एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 1000 प्लस वनडे रन बनाने के रिकॉर्ड धारक बन गए हैं।

कोहली ने 94 गेंदों में 11 चौकों और बिना किसी छक्के की मदद से 88 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कोहली अब 48 वनडे शतकों के साथ तेंदुलकर के एक और वनडे शतक के रिकॉर्ड का इंतजार कर रहे हैं।

तेंदुलकर, जिन्होंने 49 एकदिवसीय शतक बनाए हैं, सर्वाधिक एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड में शीर्ष पर हैं।





Kapil markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story