Begin typing your search above and press return to search.

ICC Cricket World Cup 2023 : भारत ने श्रीलंका को इतने रनों के बड़े अंतर से मात दी, गिल, कोहली, अय्यर शतक से चुके

ICC Cricket World Cup 2023 : भारत ने श्रीलंका को इतने रनों के बड़े अंतर से मात दी, गिल, कोहली, अय्यर शतक से चुके
X
By Kapil markam

ICC Cricket World Cup 2023 : वर्ल्ड का 33व मुकाबला गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया। बल्लेबाज़ी कर रही भारतीय टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रनों का विशाल लक्ष्य श्रीलंका को दिया।

गिल 92, कोहली 88 और अय्यर ने 82 रनों की तूफानी पारी खेली। श्रीलंकाई गेंदबाज़ मधुशानाका ने 5 विकेट और चमीरा ने 1 विकेट हासिल किये।

लक्ष्य को पूरा करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 19.4 ओवर में 55 रन पर सिमट गई और भारत ने 302 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। यह भारत की वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। साथ ही वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की बादशाहत श्रीलंका के खिलाफ कायम रही। पहले भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। फिर, भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना जादू बिखेरा।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 19.4 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट कर दिया।

भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए और अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा। मोहम्मद सिराज ने भी 3 विकेट चटकाए। जबकि, जसप्रीत बुमराह और जडेजा को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (92), स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (88) और मध्य क्रम के श्रेयस अय्यर (82) शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद अपने-अपने शतक से चूक गए। लेकिन, भारत ने उनकी बेहतरीन पारियों से श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में गुरुवार को 50 ओवर में 8 विकेट पर 357 रन का मजबूत स्कोर बनाया।




Kapil markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story