Begin typing your search above and press return to search.

Heinrich Klaasen Retirement: अब स्टार क्रिकेटर हेनरिक क्लासेन ने अचानक लिया संन्यास, फैन्स को 1 ही दिन में लगे ये 2 बड़े झटके...

Heinrich Klaasen Retirement: अब इस स्टार क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, फैन्स को 1 ही दिन में लगे ये 2 बड़े झटके...

Heinrich Klaasen Retirement: अब स्टार क्रिकेटर हेनरिक क्लासेन ने अचानक लिया संन्यास, फैन्स को 1 ही दिन में लगे ये 2 बड़े झटके...
X
By Gopal Rao

Heinrich Klaasen Retirement: नईदिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर हेनरिक क्लासेन ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। क्लासेन ने अपने इंस्टा पर भावुक पोस्ट शेयर करके इस बात की पुष्टि की। क्लासेन ने जनवरी 2024 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन वो टी20 इंटरनेशनल और ओडीआई में एक्टिव थे। इस साल अप्रैल में क्रिकेट साउथ अफ्रीका CSA के सेन्ट्रल कॉन्टैक्ट के लिए उनकी अनदेखी की गई थी। लेकिन 2 जून (सोमवार) को ही ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी वनडे इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया।

हेनरिक क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए कहा कि "देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा। बचपन से मैंने यही सपना देखा था। अब समय है कि मैं अपने परिवार के साथ ज़िंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करूं।" उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट ने उन्हें वो लोग और अनुभव दिए जिन्होंने उनके जीवन को बेहतर बनाया। हेनरिक क्लासेन ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि वे अपने परिवार के साथ ज़्यादा वक्त बिताना चाहते हैं। क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के कारण वो अपने प्रियजनों के साथ समय नहीं बिता पा रहे थे। क्लासेन के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने भावुक संदेश साझा किए। कई क्रिकेट दिग्गजों ने उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को याद किया।

दाएं हाथ के बैटर हेनिरक क्लासेन ने अपना ओडीआई और टी20I डेब्यू फरवरी 2018 में भारत के खिलाफ किया। वहीं उनका टेस्ट डेब्यू भी साल 2019 में भारत के ही खिलाफ रांची में हुआ था। हेनरिक क्लासेन ने साउथ अफ्रीका के लिए 4 टेस्ट, 60 वनडे और 58 टी20 मैचों में भाग लिया। टेस्ट क्रिकेट में हेनरिक क्लासेन ने 13.00 की औसत से 104 रन बनाए। वहीं वनडे इंटरनेशनल में उनके बल्ले से 2141 रन निकले, जिसमें 4 शतक और 11 अर्धशतक शामिल रहे। वनडे इंटरनेशनल में क्लासेन का एवरेज 43.69 और स्ट्राइक रेट 117.05 रहा। क्लासेन ने टी20I में 23.25 की औसत और 141.84 के स्ट्राइक रेट से 1000 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल में क्लासेन ने 5 अर्धशतक लगाए। हेनरिक क्लासेन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा हैं। क्लासेन ने आईपीएल 2025 में 14 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 44.27 की औसत से 487 रन बनाए। इस दौरान क्लासेन के बल्ले से 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी निकला। क्लासेन ने 25 मई 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में 37 गेंदों पर शतक जड़ा था।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story