Hardik Pandya ki wapasi : हार्दिक पांड्या की मैदान पर हुई वापसी, बैटिंग कोच की निगरानी में जमकर की प्रैक्टिस
Hardik Pandya ki wapasi : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गये पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी और उन्होंने ही हार्दिक पांड्या के बारे में अनवेल कहा था।

इमेज सोर्स - गूगल
Hardik Pandya ki wapasi : खराब स्वास्थ्य की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेलने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अब क्रिकेट ग्राउंड पर एकबार फिर लौट आए हैं। उन्होंने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले जमकर नेट्स प्रैक्टिस की। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी मैच में हार्दिक पांड्या की वापसी तय है।
हार्दिक पांड्या की मैदान पर हुई वापसी
गुवाहाटी में हार्दिक पांड्या ने खाली नेट्स में अच्छी स्पीड से गेंदबाजी की। इस दौरान खास तौर पर वे यॉर्कर की प्रैक्टिस करते नजर आए। वे लगातार टीम के फिजियो नितिन पटेल से भी बात करते दिखे। हालांकि, उनकी पूरी प्रैक्टिस पर बैटिंग कायरन पोलार्ड की नजरें टिकी हुई थीं। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस भी की।
गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गये पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की थी और उन्होंने ही हार्दिक पांड्या के बारे में 'अनवेल' कहा था। हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में 11 गेंद में 18 रन बनाए थे और तीन ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट झटका था।
