Har per bhadke Hardik Pandya : RR के खिलाफ मिली हार के बाद भड़के हार्दिक पांड्या, जानिए किस पर फोड़ा हार का ठीकरा

इमेज सोर्स - गूगल
Har per bhadke Hardik Pandya : राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भड़क उठे हैं और हार का ठीकरा उन्होंने टीम के गेंदबाजों पर फोड़ा है।
गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा
मैच की समाप्ति के बाद हार्दिक पांड्या ने दो टूक अंदाज में कहा कि हमने अच्छी बॉलिंग नहीं की, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। सच कहूं तो हमने उस तरह की बॉलिंग नहीं की, जिस तरह करनी चाहिए थी। एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। पूरे मैच में हम अपनी लाइन और लेंथ नहीं पकड़ पाए जबकि राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों ने गजब की धांसू शुरुआत दी।
MI के गेंदबाजों की जमकर हुई ठुकाई
गौरतलब है कि गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर ठुकाई हुई। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के सभी गेंदबाजों की क्लास लगा दी। दीपक चाहर ने एक ओवर में 22 रन खर्च किए तो यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवर में 32 रन दिए। वहीं, ट्रेंट बोल्ट ने एक ओवर में 22 रन दिए। हालांकि, कप्तान हार्दिक पांड्या थोड़े किफायती रहे और 2 ओवर में मात्र 17 रन दिए।
शार्दुल ठाकुर ने 2 ओवर में 36 रन देकर वैभव सूर्यवंशी का एकमात्र विकेट झटका, जबकि अल्लाह गजनफर ने 2 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट झटके।
-
Home
-
Menu
