Gusse me Sunil Gavaskar : 'IPL के पहले मैच से अनुपलब्ध रहने वाले विदेशी क्रिकेटर्स पर लगाओ बैन', सुनील गावस्कर का फूटा गुस्सा, जानिए और क्या कहा?

इमेज सोर्स - गूगल
Gusse me Sunil Gavaskar : विश्व के महान बल्लेबाजों में शुमार लिटिल मास्टर सुनील मनोहर गावस्कर ने एकबार फिर आईपीएल की शुरुआत से अनुपलब्ध रहने वाले क्रिकेटर्स को जमकर लताड़ लगाई है। सुनील गावस्कर ने दो टूक अंदाज में कहा है कि जो विदेशी क्रिकेटर पहले मुकाबले से उपलब्ध नहीं हैं, उनपर बैन लगना चाहिए।
अनुपलब्ध रहने वाले विदेशी क्रिकेटर्स पर लगे बैन
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने ये भी कहा कि IPL के जरिए न सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों की बल्कि बोर्ड की भी मोटी कमाई होती है लिहाजा जो क्रिकेटर पहले मैच से उपलब्ध नहीं हैं, उनपर बैन लगाकर सख्त संदेश देना चाहिए। गावस्कर ने ये भी कहा है कि 'क्या सामान्य प्रशंसकों को ये पता है कि विदेशी बोर्ड्स को उनके खिलाड़ियों के आईपीएल का हिस्सा बनने पर 10 फीसदी राशि मिलती है। यह स्पष्ट नहीं है कि NOC के लिए ये राशि BCCI की तरफ से मिलता है या फिर फ्रेंचाइजी की तरफ से।'
"बोर्ड्स की होती है अच्छी कमाई"
सुनील गावस्कर ने ये भी बताया है कि पिछले दो सीजन में ऑस्ट्रेलिया के 16 क्रिकेटर्स को अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने खरीदा है, जिनपर 121.65 करोड़ रुपये खर्च किए गये हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड के 12 क्रिकेटर 68 करोड़, न्यूजीलैंड के 12 क्रिकेटर्स 33 करोड़, दक्षिण अफ्रीका के 17 क्रिकेटर्स 71 करोड़ रुपये, वेस्टइंडीज के 8 खिलाड़ी 59 करोड़ रुपये में लिए गये हैं लिहाजा हर बोर्ड ने अपने क्रिकेटर्स के IPL में खेलने को लेकर NOC भेजने के लिए अच्छी कमाई की है।
सुनील गावस्कर ने विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता पर भड़कते हुए कहा कि अगर इतनी राशि खर्च करने के बाद भी क्रिकेटर्स वक्त पर नहीं आते हैं तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दखल देनी चाहिए और नीलामी में बिकने के बाद बाहर होने वाले क्रिकेटर्स को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर देना चाहिए।
Tags
-
Home
-
Menu
