Begin typing your search above and press return to search.

Gusse me Ajinkya Rahane : 'वे जलते हैं मुझसे और खास एजेंडा चलाते हैं..', जानिए किस पर भड़के केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे

Gusse me Ajinkya Rahane : अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 40 गेंदों पर 67 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने पावरप्ले के दौरान 18 गेंदों पर 36 रन बनाए थे और अगले 22 गेंदों पर मात्र 31 रन बनाए, जिसे लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

Gusse me Ajinkya Rahane : वे जलते हैं मुझसे और खास एजेंडा चलाते हैं.., जानिए किस पर भड़के केकेआर कप्तान अजिंक्य रहाणे
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Gusse me Ajinkya Rahane : IPL 2026 में लगातार मिली दूसरी हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे आलोचकों के निशाने पर आ गये हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद जब उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल पूछा गया तो अजिंक्य रहाणे बुरी तरह भड़क गये और आलोचकों को जमकर लताड़ा।

'वे मुझसे जलते हैं....'

अजिंक्य रहाणे ने कहा कि साल 2023 के बाद से वे बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल खड़े करने वाले लोग शायद मैच नहीं देखते। वे मेरे खिलाफ एक खास एजेंडा चलाते हैं। मुझे लगता है कि वे मुझसे जलते हैं। उन्हें मेरा खेलना पसंद नहीं है। हालांकि, मैं इस बात को लेकर अधिक परेशान नहीं हूं लेकिन आपलोगों को पता है कि मैं फिलहाल क्या कर रहा हूं। SRH के खिलाफ एक खराब पारी थी।


'उन्हें नहीं है क्रिकेट की समझ...'

इसके साथ ही अजिंक्य रहाणे ने कहा कि जो लोग इस सिलसिले में लगातार बातें कर रहे हैं, मुझे लगता है कि उन्हें क्रिकेट की समझ नहीं है। वे चाहते हैं कि मैं अलग तरह की इनिंग्स खेलूं। मुझे इस बात की खुशी है कि वे मेरे बारे में बातें कर रहे हैं।


गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 40 गेंदों पर 67 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने पावरप्ले के दौरान 18 गेंदों पर 36 रन बनाए थे और अगले 22 गेंदों पर मात्र 31 रन बनाए, जिसे लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 8 रन ही बना सके थे।

Next Story