GT vs DC Match scorecard : एक गलती और 1 रन से हार गई DC, बीच मैदान पर रोने लगे डेविड मिलर, कप्तान अक्षर पटेल ने संभाला

GT vs DC Match scorecard : एक गलती और 1 रन से हार गई DC, बीच मैदान पर रोने लगे डेविड मिलर, कप्तान अक्षर पटेल ने संभाला
X

इमेज सोर्स - गूगल

GT vs DC Match scorecard : इस मैच में 1 रन से मिली हार के बाद डेविड मिलर भावुक होकर रो पड़े, जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें दिलासा दिया। वहीं, स्टेडियम में बैठी केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी भी काफी भावुक दिखीं।

GT vs DC Match scorecard : नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2026 का खेला गया 14वां मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मैच में अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 रन से मैच गंवाना पड़ा। इस मैच का अंत बेहद ही नाटकीय अंदाज में खत्म हुआ और दिल्ली कैपिटल्स के तूफानी बल्लेबाज डेविड मिलर की एक गलती की वजह से टीम को 2 अंक गंवाने पड़े।

डेविड मिलर की एक गलती पड़ी भारी

दरअसल, गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गये 210 रनों के लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार तरीके से किया। DC के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (92 रन) और पाथुम निशांका (41 रन) ने शानदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 76 रनों की जबरदस्त साझेदारी हुई। इसके बाद दिल्ली को ताबड़तोड़ दो झटके भी लगे। नीतीश राणा (5 रन) और समीर रिजवी (0 रन) कुछ खास नहीं कर सके।


इसके बाद डेविड मिलर ने 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 20 गेंदों पर 41 रनों की धमाकेदार पारी खेली और टीम को लक्ष्य के करीब तक पहुंचाया। हालांकि, आखिरी ओवर में डेविड मिलर से एक गलती हो गई और मैच दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से निकल गया।

आखिरी ओवर में 13 रनों की थी जरूरत

आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी, तभी प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विप्रज निगम ने शानदार चौका लगाया, जिसके बाद 5 गेंदों पर 9 रन बनाने थे। इसके बाद अगली गेंद पर विप्रज निगम आउट हो गये। इसके बाद कुलदीप यादव क्रीज पर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर डेविड मिलर को स्ट्राइक दी।

फिर चौथी गेंद पर डेविड मिलर ने एक छक्का लगाया। फिर पांचवीं गेंद पर मिलर ने सिंगल लेने से मना कर दिया, जो एक बहुत बड़ी गलती थी। फिर आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे लिहाजा शॉट खेलते ही मिलर रन के लिए दौड़ पड़े लेकिन डॉस बटलर ने फुर्ती दिखाते हुए कुलदीप यादव को रन आउट कर दिया। इस तरह से दिल्ली कैपिटल्स एक रन से मैच हार गई।


रो पड़े डेविड मिलर

इस मैच में 1 रन से मिली हार के बाद डेविड मिलर भावुक होकर रो पड़े, जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें दिलासा दिया। वहीं, स्टेडियम में बैठी केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी भी काफी भावुक दिखीं। दिल्ली कैपिटल्स के हारने पर उनकी भी आंखों में आंसू देखने को मिले।

Tags

Next Story