Begin typing your search above and press return to search.

Glenn Maxwell Retirement: ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, 40 गेंदों में शतक ठोककर रचा था इतिहास

ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
X
By Chitrsen Sahu

Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद उनके 13 साल लंबे वनडे करियर का अंत हो गया, हालांकि वह T20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। मैक्सवेल ने यह फैसला 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप, बिग बैश लीग और अपनी अन्य वैश्विक क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए लिया है। जिसकी पुष्टि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने कर दिया है।

सामने आया मैक्सवेल का बयान

मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर को याद करते हुए फाइनल वर्ड पॉडकास्ट पर कहा कि शुरुआत में मुझे उम्मीद से पहले टीम में चुना गया था. मैं सिर्फ कुछ मैच खेलने को लेकर ही खुश था। मुझे नहीं लगा था कि इतना लंबा सफर तय करूंगा। उन्होंने कहा इसके बाद मैंने टीम से बाहर होने और वापसी करने के उतार-चढ़ाव देखे, कुछ विश्व कप खेले और महान टीमों का हिस्सा रहा।

फिटनेस की वजह से लिया निर्णय

मैक्सवेल ने बताया कि वनडे क्रिकेट का शारीरिक प्रभाव, खासकर पैर की एक बड़ी चोट के बाद, उनके फील्डिंग प्रदर्शन को प्रभावित करने लगा था, जिसका अहसास उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में हुआ। अगले वनडे विश्व कप में अभी दो साल बाकी हैं, इसलिए उन्होंने चयनकर्ता जॉर्ज बेली से चर्चा की और भविष्य के बारे में विचार किया। मैक्सवेल ने कहा, मुझे लगने लगा था कि मेरी फिटनेस टीम को नुकसान पहुंचा रही है, इसलिए मैंने यह निर्णय लिया।

कुछ ऐसा रहा ग्लेन मैक्सवेल का वनडे करियर

ग्लेन मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर में 33.81 की औसत से 3,990 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 201 रन रहा। उन्होंने कुल चार शतक और 23 अर्धशतक जड़े। गेंदबाजी में भी उन्होंने 47.32 की औसत से 77 विकेट लिए, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/40 रहा। यह विस्फोटक बल्लेबाज और अक्सर कम आंके जाने वाले ऑफ स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे मैच खेले।

40 गेंदों में शतक ठोककर रचा था इतिहास

2023 विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ सिर्फ 40 गेंदों में शतक ठोककर विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन की पारी खेलकर विश्व क्रिकेट मे तहलका मचा दिया था।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story