Gary Kirsten : PCB पर भड़के पूर्व हेड कोच गैरी कर्स्टन, छह महीने में ही क्यों छोड़ा था पद, किया बड़ा खुलासा

Gary Kirsten : PCB पर भड़के पूर्व हेड कोच गैरी कर्स्टन, छह महीने में ही क्यों छोड़ा था पद, किया बड़ा खुलासा
X

इमेज सोर्स - गूगल

Gary Kirsten : गैरी कर्स्टन की माने तो पाकिस्तान में किसी भी कोच के लिए काम करना बेहद मुश्किल है क्योंकि उसे लगातार बाहरी हस्तक्षेप का सामना करना पड़ता है, जिसका नकारात्मक असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ता है।

Gary Kirsten : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज और पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच गैरी कर्स्टन ने पीसीबी पर कई गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। गैरी कर्स्टन ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगातार दखलंदाजी और खराब माहौल की वजह से काम करना काफी मुश्किल है लिहाजा उन्होंने मात्र छह महीने के अंदर हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।

PCB पर भड़के पूर्व हेड कोच गैरी कर्स्टन

इसके साथ ही गैरी कर्स्टन ने ये भी कहा कि पाकिस्तान में किसी भी कोच के लिए काम करना बेहद मुश्किल है क्योंकि उसे लगातार बाहरी हस्तक्षेप का सामना करना पड़ता है, जिसका नकारात्मक असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ता है और फिर जब टीम बुरी तरह हारती है तो माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। पूरा ठीकरा कोच के सिर मढ़ दिया जाता है। पाकिस्तान में कोच के तौर पर सही तरीके से काम करना बेहद मुश्किल है।


गैरी श्रीलंका के बने हेड कोच

गौरतलब है कि गैरी कर्स्टन की कोचिंग में भी भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2011 का वन-डे वर्ल्ड कप जीता था। उसवक्त टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी थे। फिलहाल गैरी कर्स्टन श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच बने हैं। उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी 9 मार्च को सौंपी गई है। श्रीलंका से उनका कॉन्ट्रैक्ट अगले 2 साल के लिए है।

हाल ही में गैरी कर्स्टन ने सनथ जयसूर्या की जगह ली है और श्रीलंका के हेड कोच बने हैं। गैरी कर्स्टन के कार्यकाल के दौरान ही श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बॉब्वे में खेले जाने वाले वन-डे वर्ल्ड कप 2027 में शिरकत करेगी।

Tags

Next Story