Begin typing your search above and press return to search.

Sourabh Ganguly : 'टी20 में इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए मौका', सौरव गांगुली ने टीम में नहीं चुने जाने पर जताई हैरानी

Sourabh Ganguly : सौरव गांगुली ने कहा कि इंडिया टी20 वर्ल्डकप में दूसरी टीम भी उतार सकता है। दादा ने कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं।

Sourabh Ganguly : टी20 में इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए मौका, सौरव गांगुली ने टीम में नहीं चुने जाने पर जताई हैरानी
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Sourabh Ganguly : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के बेंच स्ट्रेंथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। सौरव गांगुली ने कहा है कि भारत अपनी दूसरी B टीम भी उतार सकता है, जिसमें कई शानदार खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। ये टीम भी किसी दूसरे देश की टीम को हराने का माद्दा रखती है। उन्होंने कहा कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की गहराई और ताकत हैरानी जताती है।

श्रेयस अय्यर को लेकर जताई हैरानी

सौरव गांगुली ने प्रतिभाशाली क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि श्रेयस अय्यर का सीनियर टी20 टीम में जगह नहीं बना पाना उन्हें हैरान करता है। उन्हें टी20 क्रिकेट में जरूर मौका मिलना चाहिए। मैं तो इस बात से हैरान हूं कि उन्हें टीम में जगह क्यों नहीं मिलती है।



वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही ये बात

इसके साथ ही सौरव गांगुली ने कहा कि इंडिया टी20 वर्ल्डकप में दूसरी टीम भी उतार सकता है। दादा ने कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं। वहीं, बिहार के वंडर ब्वॉय वैभव सूर्यवंशी भी दुनिया की किसी भी टीम में जगह पक्की कर सकते हैं।

इसके साथ ही गेंदबाजों की बात करते हुए गांगुली ने कहा कि चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव को भी अधिक मैच खेलने को नहीं मिलता। युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा को भी अधिक मौके नहीं मिलते हैं लिहाजा भारत टी20 की एक और टीम उतार सकता है।

Next Story