Begin typing your search above and press return to search.

Vaibhav Suryavanshi : 'वैभव सूर्यवंशी को करो टीम इंडिया में शामिल', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कर दी बड़ी मांग, कहा : अगर मैं होता तो...

Vaibhav Suryavanshi : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का मानना है कि अगर उसे वन-डे टीम में शामिल नहीं किया जाता है तो इंग्लैंड दौरे पर उसे टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को करो टीम इंडिया में शामिल, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कर दी बड़ी मांग, कहा : अगर मैं होता तो...
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Vaibhav Suryavanshi : राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जादू अब चढ़कर बोलने लगा है। सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेली गई तूफानी पारी के बाद अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने बिहार के वंडर ब्वॉय की जमकर तारीफ की है और उसे टीम इंडिया में लाने की वकालत भी कर दी है।

'वैभव सूर्यवंशी को करो टीम इंडिया में शामिल'

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी देखने के बाद कहा कि उसने अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल से अधिक सुर्खियां बंटोरी। माइकल वॉन ने कहा कि वो भारतीय टीम में कब डेब्यू करेगा? मैं देख रहा हूं और थोड़ा आगे की सोच रहा हूं। ये सिर्फ आईपीएल की पारी नहीं है।


'इंग्लैंड दौरे पर जरूर जाए वैभव सूर्यवंशी'

माइकल वॉन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगले कुछ महीनों में इंग्लैंड में भारतीय टीम का व्हाइट बॉल दौरा है। अगर मैं भारतीय क्रिकेट में होता तो उसे इंग्लैंड दौरे पर जरूर ले जाता। ये जरूरी नहीं है कि वो टीम में खेल रहे प्लेयर्स की अभी जगह ले लेकिन उसे इंडियन टीम के माहौल में लाना जरूरी है। उसे टीम इंडिया के साथ लाओ और अगर एक-दो मैच खेलने का मौका मिले तो और भी शानदार है। मैं उसे टीम इंडिया के साथ थोड़ा अनुभव दिलाता। ये जरूरी नहीं है कि वो सीधे टीम में शामिल हो।

माइकल वॉन का मानना है कि आगामी वन-डे वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया भी तैयारी कर रही है लेकिन वैभव सूर्यवंशी को मौका मिले तो बेहतर होता। अगर उसे वन-डे टीम में शामिल नहीं किया जाता है तो इंग्लैंड दौरे पर उसे टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

Next Story