Begin typing your search above and press return to search.

Team India Busy Schedule : टीम इंडिया के नये दौरे का हुआ एलान, इंग्लैंड टूर से पहले इस टीम से करेगी दो-दो हाथ

Team India Busy Schedule : आईपीएल की समाप्ति के बाद टीम इंडिया काफी बिजी हो जाएगी। एक के बाद एक ताबड़तोड़ दौरे शुरू हो जाएंगे। इस बीच इंग्लैंड टूर से पहले भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां टी20 के मुकाबले खेले जाएंगे।

Team India Busy Schedule : टीम इंडिया के नये दौरे का हुआ एलान, इंग्लैंड टूर से पहले इस टीम से करेगी दो-दो हाथ
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

Team India Busy Schedule : लगभग दो महीने तक चलने वाले आईपीएल 2026 (IPL 2026) की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का बिजी शेड्यूल शुरू हो जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल खत्म होने के बाद एक के बाद एक सीरीज खेलेगी। इंडियन क्रिकेट टीम इस साल इंग्लैंड दौरे पर जाएगी लेकिन उससे पहले आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां टी20 मैच की श्रृंखला खेली जाएगी।

इंग्लैंड टूर से पहले आयरलैंड जाएगी टीम इंडिया

आईपीएल 2026 खत्म होने के तुरंत बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट मैच और तीन वन-डे मैच की श्रृंखला खेलेगी। दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच 20 जून को खेला जाएगा। इसके बाद बिजी शेड्यूल के बीच इंडियन क्रिकेट टीम जून के आखिर में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां व्हाइट बॉल मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरे का औपचारिक एलान जल्द किया जाएगा। इस दौरे के बाद टीम इंडिया 1 जुलाई से इंग्लैंड के दौरे पर रहेगी।


तैयारी के लिहाज से अहम दौरा

दरअसल, इंग्लैंड टूर से पहले टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे को तैयारी के लिहाज काफी अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय टीम ने तीन मर्तबा आयरलैंड का दौरा किया है, जहां हर बार आयरिश टीम का सूपड़ा साफ हुआ है। भारत ने आखिरी बार साल 2023 में आयरलैंड का दौरा किया था, तब यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह टीम के कप्तान थे।

Next Story