Begin typing your search above and press return to search.

शर्मनाक हार: न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से पराजित किया, भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं हुई लगभग खत्म

By NPG News

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2921। न्यूजीलैंड ने आज भारत को 8 विकेट से पराजित कर उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं लगभग खत्म कर दिया

सुपर-12 के ग्रुप-2 के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 110 रन बनाए।

भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के बाद लगातार दूसरे मैच में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। राहुल 18 रन, ईशान 4 रन, रोहित 14 रन, कोहली 9 रन, पंत 12 रन, हार्दिक 23 रन, शार्दुल शून्य ही बना सके। जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, ईश सोढ़ी को दो विकेट मिला। साउदी और मिल्ने ने एक-एक विकेट लिया।

111 रन के मामुली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 14.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, कप्तान केन विलियमसन 31 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय कप्तान कोहली का बतौर कप्तान यह आखिरी टी-20 विश्व कप है। वह अब तक टीम इंडिया को एक भी आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब नहीं जिता सके हैं। लगातार दो हार के साथ भारतीय टीम भारतीय ग्रुप-2 में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया को इससे पहले पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है । पाकिस्तान पहले और अफगानिस्तान दूसरे नंबर पर है।


Next Story