Begin typing your search above and press return to search.

CSK ko Jhatka : चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा बड़ा झटका, धोनी शुरुआती मुकाबलों से हुए बाहर

CSK ko Jhatka : महेन्द्र सिंह धोनी के नहीं खेलने पर अब विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन करेंगे। वहीं, धोनी के चाहने वालों के लिए ये दिल तोड़ देने वाली खबर है।

CSK ko Jhatka : चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा बड़ा झटका, धोनी शुरुआती मुकाबलों से हुए बाहर
X

इमेज सोर्स - गूगल

By Prsn Pandey

CSK ko Jhatka : चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका लगा है। सीएसके के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गये हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते वे नहीं खेल पाएंगे। फिलहाल वे पिंडली की खिंचाव से उबर रहे हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स को लगा बड़ा झटका

शुरुआती कुछ मुकाबलों में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम महेन्द्र सिंह धोनी के बगैर मैदान पर उतरेगी। चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से इसबात की पुष्टि की गई है कि वे पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि सीएसके का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेला जाएगा।


वहीं, महेन्द्र सिंह धोनी के नहीं खेलने पर अब विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन करेंगे। वहीं, धोनी के चाहने वालों के लिए ये दिल तोड़ देने वाली खबर है।

Next Story