DC Won the Toss Agaisnt GT : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC Won the Toss Agaisnt GT : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
X

इमेज सोर्स - सोशल मीडिया

DC Won the Toss Agaisnt GT : इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड पर दूसरा मुकाबला खेलने जा रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है।

DC Won the Toss Agaisnt GT : नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आज आईपीएल का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आज के मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 की बात करें तो विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल के साथ पाथुम निशांका बल्लेबाजी करते दिखेंगे। इसके बाद नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी. नटराजन और मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया है।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम में कप्तान शुभमन गिल के साथ साईं सुदर्शन बल्लेबाजी करने उतरेंगे। साथ ही जॉस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

DC vs GT हेड-टू-हेड

गौरतलब है कि आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 7 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें 4 बार गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी है तो 3 मर्तबा दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को हराया है।

आज की पिच रिपोर्ट

इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड पर दूसरा मुकाबला खेलने जा रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से हाईस्कोर खड़ा होता है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स को अधिक मदद मिलती है।

Tags

Next Story